Chandauli News: गंगा के रौद्र रूप के आगे पस्त हुए तटवर्ती लोग, घर छोड़ने को मजबूर

Chandauli News: गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के चलते लोगों को जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत चौकिया में मजबूरन शरण लेना पड़ रहा है।

Ashvini Mishra
Published on: 17 Sep 2024 4:21 AM GMT
Chandauli News
X

राहत शिविर में लोग (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा के रौद्र रूप के आगे निवास करने वाले ग्रामीणों को अपने बचाव के लिए बाढ़ राहत चौकी पर मजबूरन शरण लेना पड़ रहा है। बीती रात मारूकपुर बाढ़ राहत चौकी पर 25 लोगों ने शरण ली। सभी को खाने पीने रहने आदि की व्यवस्था उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा खुद रहकर करवाएं।

घर छोड़ने को मौजूद

आपको बता दें कि चंदौली जनपद में गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की विभीषिका अब लोगों को घर बार छोड़ने को मजबूर कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत चौकिया में लोगों को मजबूरन अब शरण लेना पड़ रहा है। सकलडीहा तहसील के बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के गंगा के किनारे रहने वाले ग्रामीणों का घर गंगा में विलीन होने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे मजबूरी में लोग घर बार छोड़कर मारूफपुर स्थित बाढ़ राहत चौकी में 25 लोग बीती रात शरण लेने के लिए पहुंच गए। पीड़ितों के बाढ़ चौकी पर पहुंचने के बाद तत्काल उप जिलाधिकारी सकलडीहा उनके रहने खाने-पीने सोने आदि की व्यवस्था करावाई।

बाढ़ राहत चौकी में 25 लोग

जहां एक तरफ गंगा ने रौद्र रूप अपनाया है। वहीं दूसरी तरफ भीषण बारिश से बाढ़ प्रभावित लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। तेज हवा पानी के कारण जिन लोगो का घर पानी से घिरा हुआ है वह लोग घर बार छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। हसनपुर गांव के विनोद चौधरी तथा गीता देवी के परिवार सहित महिलाएं बच्चे और पुरुष कुल 25 लोग बाढ़ राहत चौकी में निवास कर रहे हैं। उन्हें भोजन, पानी ,रहने आज की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई है।

उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचीं

इस संबंध में सकलडीहा उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा के किनारे पर रहने वाले लोगों को बाढ़ राहत चौकी में शरण दी गई है। महिलाएं, पुरुष और बच्चों सहित कुल 25 लोग मारूफपुर के बाढ़ राहत चौकी में बीती रात पहुंचे हैं। मैं खुद मौके पर पहुंचकर सभी को भोजन, पानी, चारपाई आदि की व्यवस्था करवाया। जो भी लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जिनको भी समस्या होगी तत्काल नजदीकी बाढ़ राहत चौकी पर पहुंचे। उनका खाने-पीने रहने आदि की व्यवस्था तत्काल मुहैया कराई जाएगी। जिसको भी कोई समस्या हो मुझे तत्काल सूचित करें, मैं खुद उनकी समस्याओं के लिए मौके पर उपस्थित रहूंगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story