×

Chandauli News: कांग्रेस ने फिर ब्राह्मणों को साधने के लिए अरुण द्विवेदी को बनाया जिला अध्यक्ष

Chandauli News: चंदौली जनपद के कमहरिया गांव के निवासी अरुण द्विवेदी को कांग्रेस ने अपना जिला अध्यक्ष घोषित किया है।अरुण द्विवेदी छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 21 March 2025 12:27 PM IST
Chandauli News: कांग्रेस ने फिर ब्राह्मणों को साधने के लिए अरुण द्विवेदी को बनाया जिला अध्यक्ष
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के कम्हारिया गांव के निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कई पदों पर संगठन में कार्य करने वाले अरुण द्विवेदी को नया जिला अध्यक्ष बनाया है। अरुण द्विवेदी के जिला अध्यक्ष बने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है, कांग्रेस ने ब्राह्मणों को साधने के लिए एक बार फिर ब्राह्मण के हाथों में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपा है।इसके पहले धर्मेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष का कार्य कर रहे थे।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के कमहरिया गांव के निवासी अरुण द्विवेदी को कांग्रेस ने अपना जिला अध्यक्ष घोषित किया है।अरुण द्विवेदी छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अरुण द्विवेदी के दादा स्वर्गीय राम सूरत द्विवेदी भी ग्राम प्रधान कम्हारिया के लगातार ग्राम प्रधान रहते हुए कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे,वही उनके नाना रूपेठा के निवासी स्वर्गीय देवेंद्र पांडे भी प्रधान रहते हुए कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।

अरुण द्विवेदी का पूरा परिवार कांग्रेस के साथ अब तक रहा है। जिसका परिणाम रहा है कि कांग्रेस ने उन पर विश्वास कर जनाधार बढ़ाते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए जिम्मेदारी दी है। अरुण द्विवेदी कांग्रेस के जिला इकाई में निवर्तमान में जिला महामंत्री व सचिव आदि के पदों पर कार्य करते रहे हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष व के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना के सहयोगी के रूप में हमेशा अरुण द्विवेदी कार्य करते रहे हैं। अब लोगों में चर्चा होने लगी है कि ब्राह्मणों को साधने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर पद पर पार्टी ने अरुण द्विवेदी को नया जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

इस संबंध में नए जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया की पार्टी को जिले में मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है जिसको निभाते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव में विधायक भी बनाने का मेरा लक्ष्य है। मुगलसराय नगर अध्यक्ष के रूप में बृजेश गुप्ता को भी जिम्मेदारी दी गई है। अरुण द्विवेदी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है हालांकि घोषणा होने के बाद नए जिला अध्यक्ष लखनऊ के लिए निकल गए है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story