Chandauli News: भाजपा ब्लॉक प्रमुख का हो सकता है तख्ता पलट,डीएम ने बैठक के लिए तिथि किया मुकर्रर

Chandauli News: चंदौली जिले के चहनिया के भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ तख्तापलट की अटकलें तेज हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 9 April 2025 1:34 PM IST
Chandauli News
X

भाजपा ब्लॉक प्रमुख का हो सकता है तख्ता पलट (social media)

Chandauli News: चंदौली जनपद के चहनिया के भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल का तख्ता पलट होने की चर्चाएं जोरो पर चल रही है। चहनिया विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विरोधी संगठन द्वारा उच्च न्यायालय में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए दरवाजा खटखटाया था, जिस पर जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक के लिए 23 अप्रैल को तिथि मुकर्रर की है। यह बैठक चहनिया विकास खंड के सभागार में होगी। इसके लिए खंड विकास अधिकारी चहनिया को पत्र जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक के भाजपा ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल का तख्तापलट होने की चर्चाएं जोरो पर चल रही है।

जिलाधिकारी से अविश्वास प्रस्ताव की मांग किया था

चहनिया विकास खंड के 105 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हलफनामा देकर जिलाधिकारी से अविश्वास प्रस्ताव की मांग किया था,जिस पर जिलाधिकारी ने कमियां निकाल कर उसे टाल दिया था। उसके बाद चहनिया विकास खंड का विरोधी संगठन उच्च न्यायालय में गया था। जहां से जिलाधिकारी को 15 दिन के अंदर बैठक कराकर और विश्वास प्रताप पर चर्चा कराने का निर्देश दिया गया था, इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फूंडे ने चहनिया विकास खंड के खंड विकास अधिकारी को 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में बैठक कराकर चर्चा करने के लिए निर्देशित किया है। देखना है कि आने वाले 23 अप्रैल को क्या भाजपा के शासन में भाजपा के चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल की कुर्सी बच पाती है या फिर तख्ता पलट हो जाता है।

भाजपा के प्रमुख पर दबाव बनाने का आरोप लगा था

इसकी पहले भी विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा भाजपा के प्रमुख पर दबाव बनाने का आरोप लगा था और यहां तक कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पीड़ित होकर थाने में मुकदमा लिखवाने के लिए तहरीर भी दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर कुर्सी बचाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तोड़ने तथा प्रताड़ित करने की भी साजिश की जाएगी, लेकिन विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा के ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए पूरी तरह से एकजुट दिखाई दे रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story