Chandauli News: चंदौली में मछली की जगह निकला मगरमच्छ, देख उड़ गए होश

Chandauli News: चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर में मछली पकड़ने के दौरान डाले गए जाल में मगरमच्छ के फंसने से हड़कंप मच गया।

Ashvini Mishra
Published on: 16 Sep 2024 4:16 PM GMT
Chandauli News ( Pic- Newstrack)
X

Chandauli News ( Pic- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर में मछली पकड़ने के दौरान डाले गए जाल में मगरमच्छ के फंसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पड़कर नौगढ़ बाध में छोड़ दिया।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर में मछली पकड़ने के लिए डाले गये जाल में एक तीन फीट का लंबा मगरमच्छ फंस गया।मगरमच्छ को जाल में देख लोगों के होश उड़ गए। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर नौगढ़ बांध में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रमा मौर्य ने बताया कि भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर में भैसौड़ा बांध से नहर के रास्ते आए तीन मगरमच्छ के बच्चे इस सरोवर में रह रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल मगरमच्छ को पकड़ने का कारण बना। वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक शिवपाल चौहान व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story