Chandauli News: बरसात के साथ गांव के अंदर पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Chandauli News: मगरमच्छ की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए और तत्काल मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की जानकारी वन विभाग को दी गई।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Aug 2024 7:17 AM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया तहसील क्षेत्र के विजयपुरवा के सुखदेई गांव में रविवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की तरफ जा रहे किसानों ने रिहायशी इलाके के समीप खेत के नाले में एक मगरमच्छ को देखा। घटना की जानकारी के बाद आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तत्काल ग्रामीणों ने मगरमच्छ गांव में पहुंचने की सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीण के मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसको पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है।

नाली में पहुंचा मगरमच्छ

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र में बारिश होने के बाद लतीफसाह बंधे तथा कर्मनासा नदी से अक्सर मगरमच्छ निकलकर शिकार की तलास में रिहायशी इलाके की तरफ आ जाते हैं। मगरमच्छ के आने से कभी-कभी दुर्घटनाएं भी हो जाती है। इसी प्रकार रविवार को सुबह विजयपुरवा के सुखदाई गांव के रिहायसी बस्ती के किसान सुबह जब खेत में काम करने के लिए जा रहे थे तभी लगभग 8 फीट लंबा मगरमच्छ खेत की नाली में दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों के होश हो गए और चीखने चिल्लाने लगे।

वन विभाग की टीम पहुंची

मगरमच्छ की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए और तत्काल मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद अक्सर रिहायशी इलाके में मगरमच्छ आ जाते हैं। यह क्षेत्र नदी और बंधे से सटा हुआ है जिससे उनके आने से कभी-कभी लोगों को दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बारिश के समय में मगरमच्छों के निगरानी के लिए मांग कर रहे हैं। ताकि किसी भी तरह की कोई दुर्घटना ना हो सके।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story