TRENDING TAGS :
Chandauli News: शराब के नशे में हुई चाकू बाजी, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के महराइ गांव में उसे समय हड़कंप मच गया।जब शराब के नशे में सोनू नामक युवक ने चंदन बिंद तथा विजय बिंद के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।
Chandauli News ( Pic- Social- Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव में मंगलवार को देर शाम एक साथ बैठकर शराब पी रहे दोस्तों के बीच में इस तरह की कहा सुनी हुई की सोनू नामक युवक भड़क गया और चाकू से चंदन तथा विजय बिंद के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, ताबड़तोड़ चाकू के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पर आनन फानन में पहुंचाया गया। जहां चंदन बिंद की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल विजय बिंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चाकू से हमला करने वाले हमलावर सोनू को भी आसपास के लोगों ने पीट कर घायल कर दिया,उसका भी इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में चल रहा है।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के महराइ गांव में उसे समय हड़कंप मच गया।जब शराब के नशे में सोनू नामक युवक ने चंदन बिंद तथा विजय बिंद के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के हमले से घायल चंदन बिंद एवं विजय बिंद चिल्लाने लगे जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर चुके थे। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पर पहुंचा जहां चंदन बिंद की मौत हो गई और विजय बिंद को गंभीर अवस्था में चंदौली जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोपी सोनू की भी जमकर पिटाई की जिससे वह भी घायल हो गया उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे सीओ राजेश राय सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने बताया कि शराब के नशे में आपस में चाकू बाजी हुई है, जिसमें एक की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।