×

Chandauli News: पूर्व मध्य रेल मंडल का मंडलीय कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, एक और मामले का हुआ खुलासा

Chandauli News: प्रदर्शन कर रही लोको पायलट की पत्नियां डीआरएम को ऑफिस से निकलने नहीं दिया और उनका घेराव कर भ्रष्टाचार के मामले पर कार्यवाही करने की मांग किया।

Ashvini Mishra
Published on: 6 March 2025 4:17 PM IST (Updated on: 6 March 2025 4:35 PM IST)
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन स्थित पूर्व मध्य रेल का मंडली कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है सीबीआई की कार्यवाही के बाद अब भ्रष्टाचार की एक-एक परत धीरे-धीरे खुलने लगी है। गुरुवार को लोको पायलटो के साथ पत्नी एवं बच्चे भी अपने 19 सूत्रीय मांग को लेकर डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यही नहीं डीआरएम एवं विभागीय अधिकारियों का नाम लेते हुए चोर चोर का नारा भी लगा। प्रदर्शन कर रही लोको पायलट की पत्नियां डीआरएम को ऑफिस से निकलने नहीं दिया और उनका घेराव कर भ्रष्टाचार के मामले पर कार्यवाही करने की मांग किया।

आपको बता दे की जनपद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के पूर्व मध्य रेल मंडल का मंडलीय कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।दो दिन पहले cbi ने दो अधिकारियों सहित 26 कर्मियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ से अधिक रुपए बरामद किया था।प्रदर्शन कर रहे लोको पायलटों का यह भी मामला cbi द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारी सुशांत पाराशर से जुड़ा हुआ है।

रेल कर्मियों एवं परिजनों का आरोप है कि लोको पायलटो के साथ व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर व्यवहार किया जाता है। नियम विरुद्ध 72,72 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती है और उसका पैसे का भुगतान भी नहीं किया जाता है। जब इसका विरोध किया जाता है तो उनके साथ पनिशमेंट एवं ट्रांसफर आदि की कार्यवाही की जाती है।

वहीं भ्रष्टाचार के माध्यम से मंडल के 160 लोको पायलटो से लोकल ड्यूटी के नाम पर स्टेशनरी का कार्य किया कराया जाता है। यहां तक की लोको पायलट के परिजन एवं यूनियन ने भ्रष्टाचार के मामले की सीबीआई जांच करने की मांग किया है। घंटो से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर लोको पायलट की पत्नियां डीआरएम को मौके पर बुलाकर समस्या के निस्तारण की मांग की जा रही थी,लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं आया जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया।

डीआरएम जब लंच के लिए बाहर निकलना चाहे तो उनकी गाड़ी के आगे लोको पायलट की पत्नियां बच्चों को लेकर उनका घेराव किया,जिससे वह हंगामा की स्थित हो गई। डीआरएम को पुनः ऑफिस में लौटना पड़ा। यही नहीं ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा था और मांगे पूरा नहीं किए जाने के पर रेल रोको आंदोलन भी चेतावनी दी गई। इस संबंध में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेता ए के रावत ने डीआरएम पर भी सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई ने इतनी बड़ी कार्यवाही की है और भ्रष्टाचारी अधिकारियों को डीआरएम द्वारा लोको पायलट विभाग की प्रोन्नत परीक्षा का पेपर बनाने के लिए दिया गया था। उनके नाक के नीचे इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है और उनको मालूम नहीं है।

इस मामले में इस कार्यालय का मुखिया भी दोषी है शिकायत करने के बाद भी हम लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है और भ्रष्टाचारी दिनों दिन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते जा रहे हैं।यहां तक की नियम के विरुद्ध ड्यूटी कराई जाती है और उसका विरोध करने के बाद पनिशमेंट दिया जाता है फिर बहाल करने के लिए कार्यालय के दलालों द्वारा मोटी रकम भी वसूली जाती है।अब यह बर्दाश्त के बाहर हो गया है हम सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले की भी सीबीआई जांच हो तो बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।

हालांकि इन सभी मामलों पर रेलवे विभाग का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हुआ है ,जिससे लोगों में यह भी चर्चा हैं कि रेलवे विभाग अपनी कमीयो को छुपाने में जुटा हुआ है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story