×

Chandauli: देश को राष्ट्रवादी सभ्यता व संस्कृति से चलाने के लिए हुई भाजपा की स्थापना- डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

Chandauli News: देश को राष्ट्रवादी सभ्यता और संस्कृति से चलने के लिए ही भारतीय जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।

Ashvini Mishra
Published on: 6 April 2024 4:30 PM GMT (Updated on: 6 April 2024 4:32 PM GMT)
Dr. Mahendra Nath Pandey on the foundation day of Bharatiya Janata Party
X

 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय: Photo- Newstrack

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय विधानसभा के पटनवां गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता व चंदौली प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तत्कालीन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि "देश आजाद हो गया था लेकिन लोग पश्चिमी सभ्यता व संस्कृति का अंधाधुंध अनुकरण कर रहे थे।

ऐसी स्थिति में देश को राष्ट्रवादी सभ्यता और संस्कृति से चलने के लिए ही भारतीय जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के योगदान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया।"

उन्होंने स्थापना दिवस पर पार्टी को ऊंचाईयों तक पहुँचाने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं का नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग, समर्पण और परिश्रम से ही आज संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार मिला है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में हुई चर्चा

कार्यक्रम में आये लोगों को राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने संबोधित करते हुए पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने चंदौली से तीसरी बार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, सर्वेश कुशवाहा व अभिमन्यु सिंह,पूर्व विधायक छब्बू पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story