×

Chandauli: केजरीवाल ने पार की निर्लज्जता की पराकाष्ठा, जेल में कैबिनेट बैठक पर बोले डॉ. महेंद्र नाथ पांडे

Chandauli: भाजपा के घोषणा पत्र के संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडे ने कहा कि मैं इस बार पांचों विधानसभाओं के एक-एक गांव का भ्रमण कर रहा हूं।

Ashvini Mishra
Published on: 16 April 2024 6:22 AM GMT
chandauli news
X

जेल में कैबिनेट की बैठक पर बोले डॉ. महेंद्र नाथ पांडे (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री और चंदौली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेंद्र पांडे ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा के घोषणा पत्र के संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडे ने कहा कि मैं इस बार पांचों विधानसभाओं के एक-एक गांव का भ्रमण कर रहा हूं। वहां की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर आने वाले 5 वर्ष का रोड मैप तैयार कर रहा हूं।

दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक जेल में होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह निर्लज्जता की पराकाष्ठा है और पहले ही अन्ना हजारे केजरीवाल को कह चुके हैं। दिल्ली राज्य केंद्र शासित राज्य है। जेल में कैबिनेट के सारे फैसले भी मान्य नहीं होंगे। वह केंद्र के अधीन है और इस निर्लज्जता का जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता देगी।

वहीं अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को किसान विरोधी बताये जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरा डाटा उठा कर देख लें। पहले की सरकारों की अपेक्षा किसानों के पांच गुना अधिक एमएसपी के दाम दिए गए हैं और किसानों के लिए जो काम बीजेपी सरकार ने कर दिया है। अभी तक की किसी सरकार में नहीं किया गया है। वहीं विपक्ष के प्रत्याशी द्वारा कोई खास विकास कार्य नहीं किए हैं। इस पर उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पहले के सपा-बसपा के सांसद अगर 10 लोक हित के पत्राचार किया हो तो भी मैं मान जाऊंगा कि कुछ किए हैं। सपा-बसपा के सांसदों का समर्थन कांग्रेस के मनमोहन सरकार को था लेकिन दो-तीन काम भी गिना दें। मुझे गिनना होगा तो दो 300 काम बना दूंगा।

भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र की बात करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र युवा भारत के युवा आकांक्षाओं का प्रतीक है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी। साथ ही 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान कार्ड के दायरे में लाया जायेगा और उन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 10 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि से आच्छादित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में आये राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। साथ ही डॉ महेंद्र पांडे को तीसरी बार भारी मतों से विजयी बनाने की भी अपील है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story