Chandauli News: कुएं में गिरी महिला का किया गया रेस्क्यू, जिला अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि एक महिला कुएं में गिरी थी लोगों ने भर्ती कराया है जिसका इलाज किया जा रहा है।

Ashvini Mishra
Published on: 13 Aug 2024 3:52 AM GMT
Chandauli News
X
महिला को कुएं से निकाला गया बाहर (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती रात संतोषी माता मंदिर के कुएं में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला गिर गई। घटना को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने रस्सी, टेबल आदि के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर महिला को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज़ चल रहा है।

जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर निवासी सोहन केशरी की पत्नी गीता देवी 70 घर के सामने बने संतोषी माता मंदिर में स्थापित कुएं में बीती देर रात गिर गईं। घटना को देख आस पास की महिलाएं शोर मचाने लगी। महिलाओं की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान महिला को कुँए के अंदर देख वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल रस्सी व टेबल के सहारे एक घंटा रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुँए से बाहर निकाला।

बता दें कि शहरी इलाका होने के कारण लोग देर रात तक जागते रहते हैं, जिसका परिणाम रहा की दरवाजे के समीप ही कुएं में गिरी महिला को लोगों ने देख लिया और समय से रेस्क्यू करने के बाद उसको बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि कुएं में कूड़ा करकट ज्यादा होने तथा पानी भरने के कारण महिला के गिरने से चोट नहीं लगी और लोगों ने समय से देख लिया जिससे उसकी जान बच गई। अब कुओं का उपयोग नहीं रह गया है, लेकिन कुआं रहने के कारण लोगों की आए दिन जान खतरे में रहती है जिससे बड़ी घटना होने का डर बना रहता है। इन कुओं को ढका नहीं गया तो ऐसी बड़ी घटनाएं होती रहेगी।

पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि एक महिला कुएं में गिरी थी लोगों ने भर्ती कराया है जिसका इलाज किया जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story