×

Chandauli: करंट लगने से किसान नेता की मौत, मोबाइल का चार्जर लगाते समय लगा झटका

Chandauli: धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के युवा मंडल अध्यक्ष की मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई।

Ashvini Mishra
Published on: 17 March 2024 8:54 AM GMT
chandauli news
X

चंदौली में करंट लगने से किसान नेता की मौत (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के युवा मंडल अध्यक्ष की मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। किसान नेता की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। बता दें कि आवाजापुर गांव के किसान नेता मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह स्नान करने के बाद मोबाइल को चार्ज के लिए लगा रहे थे। उसी दौरान किसी का फोन आ जाने पर रिसीव करने के लिए बोर्ड से मोबाइल चार्जर को निकाल कर बात करने जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और छटपटाने लगे। आनन-फानन में परिजन मनमन सिंह को करंट से अलग कर गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसान नेता की असामयिक मृत्यु की सूचना के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

किसान नेता मनमन सिंह तीन भाइयों में बीच के थे। उनकी पत्नी का भी 3 वर्ष पहले देहांत हो गया था। 6 वर्ष के अबोध बालक ने जहां पहले माता को खोया था। अब पिता का भी साया उसके सिर से उठ गया है। सूचना के बाद धानापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह के मौत पर जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने गहरा दुख प्रकट किया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story