×

Chandauli News: यह चुनाव आईना की तरह साफ, लोगों का रुझान भाजपा के साथ: महेंद्र नाथ पाण्डेय

Chandauli News: मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में देश को संभालना किसी और के वश का नहीं था।

Ashvini Mishra
Published on: 2 May 2024 3:34 PM GMT
Chandauli News
X

चंदौली में महेंद्र नाथ पाण्डेय। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: जिले के चहनिया क्षेत्र के हिनौता गांव में गुरुवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा प्रत्याशि व केंद्रीय मंत्री का सम्मान समारोह व जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह व अन्य ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

पार्टी के सिपाही विकास पर देते हैं ध्यान

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी के 400 के पार सीट आने के लिए मतदाता के सहयोग देने का आह्वान किया। भाजपा सरकार कामों पर और विकास का ध्यान देती है। पार्टी के सिपाही विकास कराने पर ध्यान देता है। यह चुनाव इस बार आइना की तरह साफ है। जनता का रुझान भाजपा की तरफ दिख रही है। नरेंद्र मोदी ने अपने कर्मों से देश को उच्च शिखर पर ले गये। मोदी जी की टीम ने भी विकास कराकर साबित कर दिया कि हमारा मकसद आम लोगों की विकास करना है।

सपा बसपा गठबंधन से जनता ने लिया सबक

मायावती को सिलेंडर से सपा के लोगों ने जलाने का काम किया था। जिसे भाजपा के लोगों ने बचाया। सपा बसपा के गठबंधन को जनता ने सबक सिखा दिया। फिर भाजपा के सामने किसी ने गठबंधन करने का हिम्मत नही किया। भारत ने चांद पर जाकर व महासम्मेलन कराकर साबित किया है कि हमारा देश उच्च शिखर पर है। यह मोदी की देन है।

कोरोना काल में मोदी ने देश को संभाला

कोरोना में जिस तरह से भारत जैसे देश को पीएम मोदी ने संभाला है किसी दूसरे के वश में नहीं था। कोरोना के वैक्सीन देश मे सभी लोगों को लगा। मोदी ने पहले कर्मियों व जनता को लगवाया फिर मंत्रियों व विधायकों को लगवाया। देश हमारा विकसित हुआ है। भाजपा सरकार में शहीदों का सम्मान हुआ है।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान प्रमुख अरुण जायसवाल,सूर्यमुनि तिवारी,जयश्याम त्रिपाठी,डॉ0 आशुतोष सिंह कैलाशी,योगेंद्र मिश्रा,राजेन्द्र पाण्डेय ,अरबिंद पाण्डेय,प्रधान आशुतोष सिंह,आदित्य सिंह,संकठा राजभर,गोपाल गुप्ता,आनन्द सिंह,अजीत सिंह,सिंटू सिंह, मिन्टू सिंह आदि उपस्थित थे । अध्यक्षता श्यामसुंदर सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story