×

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ और स्थानीय विधायक को बीजेपी की पूर्व MLA साधना सिंह ने सिखाया सबक ! Viral Video ने उगले राज

Chandauli News: वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साधना सिंह ने कहा था कि, 'मुगलसराय की जनता ने इस बात का फैसला किया था कि विधायक रमेश जायसवाल और सांसद महेंद्रनाथ पांडेय की एक ही दवाई है। मुगलसराय में एक किन्नर को जीता दिया जाए।'

Ashvini Mishra
Published on: 13 Nov 2023 3:01 PM GMT (Updated on: 13 Nov 2023 3:12 PM GMT)
Chandauli News
X

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व विधायक साधना सिंह, बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल (Social Media) 

Chandauli News: चंदौली जिले (Chandauli district) की मुगलसराय विधानसभा सीट से बीजेपी की पूर्व विधायक साधना सिंह की केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (MP Dr Mahendra Nath Pandey) तथा मुगलसराय के वर्तमान विधायक रमेश जायसवाल (Ramesh Jaiswal) से नाराजगी कम नहीं हुई है। इसलिए जहां कहीं मौका मिलता है, वो इन दोनों नेताओं के खिलाफ कुछ न कुछ अवश्य बोलती हैं।

नगर निकाय चुनावों के समय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साधना सिंह ने कहा था कि, 'मुगलसराय की जनता ने इस बात का फैसला किया था कि विधायक रमेश जायसवाल और सांसद महेंद्रनाथ पांडेय की एक ही दवाई है। मुगलसराय में एक किन्नर को जीता दिया जाए। इससे 2024 के लिए पार्टी को एक संदेश चला जाएगा। नहीं, तो इन दोनों नेताओं के टिकट पक्के हो जाएंगे'।

'ताकि महेंद्र नाथ पांडेय का कटे टिकट...किन्नर को जीतना जरूरी'

चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट से बीजेपी की पूर्व विधायक रही साधना सिंह ने केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय तथा मुगलसराय के वर्तमान विधायक रमेश जायसवाल की पार्टी में किरकिरी कराने के लिए मुगलसराय के नगर पालिका के निर्दल चेयरमैन प्रत्याशी किन्नर को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में पूर्व विधायक साधना सिंह खुद कह रही हैं कि, केंद्रीय मंत्री और विधायक को नीचा दिखाने तथा चंदौली संसदीय क्षेत्र से महेंद्र नाथ पांडेय का टिकट कटवाने के लिए किन्नर को जीतना जरूरी है।

...नहीं तो इनके टिकट पक्के समझो

नगर निकाय चुनावों के समय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचाए हुए है। वीडियो में साधना कहती सुनी जा सकती हैं कि, 'मुगलसराय की जनता ने इस बात का फैसला किया था कि विधायक रमेश जायसवाल और सांसद महेंद्रनाथ पांडेय की एक ही दवाई है। यहां से एक किन्नर को जीता दिया जाए। इससे 2024 के लिए पार्टी को एक संदेश जाएगा। नहीं तो इन दोनों नेताओं के टिकट पक्के हो जाएंगे।'

क्या था मसला?

आपको याद दिला दें कि, यूपी नगर निकाय चुनाव में मुगलसराय में बीजेपी के प्रत्याशियों को दरकिनार कर वहां की जनता ने एक किन्नर प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाई। नगर पालिका का चेयरमैन बना दिया। भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, चंदौली नगर पंचायत में भी निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई थी। जिससे मुगलसराय विधानसभा सीट की सीमा में आने वाले दोनों नगर निकायों में बीजेपी का सफाया हो गया। उस वक़्त टिकट बंटवारे में विधायक और सांसद की भूमिका पर सवाल उठाया गया था।

पार्टी से विश्वासघात, क्या मिलेगी सजा?

पूर्व बीजेपी विधायक साधना सिंह जहां केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व स्थानीय सांसद महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा विधानसभा में दोबारा विधायक का टिकट नहीं दिलवाये जाने से नाराज हैं, वही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चंदौली सदर सीट से अपने भाई को अध्यक्ष बनने के लिए विधायक रमेश जायसवाल से टिकट की मांग की थी। लेकिन, नहीं सुनने के कारण खफा पूर्व विधायक ने भीतर खाने विश्वासघात किया। मुगलसराय विधान सभा की दोनों चंदौली सदर तथा मुगलसराय पर बीजेपी को शिकस्त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। अब देखना है इस वायरल वीडियो और विश्वासघात पर पार्टी क्या एक्शन लेती है?

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story