×

Chandauli News: डीडीयू मंडल को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत, मिला सर्वांगीण दक्षता शील्ड

Chandauli News: महाप्रबंधक द्वारा डीडीयू मंडल को सर्वांगीण दक्षता हेतु विजेता शील्ड प्रदान किया गया।डीडीयू मंडल को कुल 12 शील्ड दिए गए

Ashvini Mishra
Published on: 21 March 2025 9:19 PM IST
Chandauli News: डीडीयू मंडल को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत, मिला सर्वांगीण दक्षता शील्ड
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के डीडीयू नगर स्थित डीडीयू मंडल के मंडलीय कार्यालय को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए कुल 12 शील्ड दिए गए। डीडीयू मंडल को सन् 2023...24 के लिए सर्वांगीण दक्षता फील्ड से भी सम्मानित किया गया।

आपको बता दे की शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में आयोजित 69वें रेल सप्ताह के अंतर्गत महाप्रबंधक स्तरीय 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।महाप्रबंधक द्वारा डीडीयू मंडल को सर्वांगीण दक्षता हेतु विजेता शील्ड प्रदान किया गया।

डीडीयू मंडल को कुल 12 शील्ड दिए गए

1.यांत्रिक इंजीनियरिंग (कैरिज एंड वैगन) विभाग

2. कैरिज एंड वैगन एफिशिएंसी शील्ड

3. सर्वश्रेष्ठ फ्रेट डिपो शील्ड

● सामग्री प्रबंधन विभाग

4. सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप डिस्पोजल शील्ड ( धनबाद मंडल के साथ संयुक्त रूप से)

● सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियरिंग विभाग

5. वर्क्स एफिशिएंसी शील्ड ( धनबाद मंडल के साथ संयुक्त रूप से)

● संरक्षा विभाग

6. सेफ्टी शील्ड

● राजभाषा विभाग

7. राजभाषा इंटर डिवीजन एफिशिएंसी शील्ड

● विद्युत इंजीनियरिंग विभाग

8. सर्वश्रेष्ठ कर्षण वितरण शील्ड

9. सर्वश्रेष्ठ जनरल सर्विस शील्ड

● वित्त विभाग

10. बिल रिकवरी शील्ड

● इंजीनियरिंग विभाग

11. इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड ( उपविजेता)

● विधि विभाग

12. लीगल एफिशिएंसी शील्ड शामिल है।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से शील्ड प्राप्त करने के दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के साथ संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत 05 रेल कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्रदान किए गए।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story