TRENDING TAGS :
Chandauli News: स्वास्थ्य कर्मियों ने सड़क पर गाड़ी रोककर कराया प्रसव, एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग को चुस्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण एंबुलेंस कर्मियों द्वारा गाड़ी में ही प्रसव पीड़िता को प्रसव करा, कर जच्चा बच्चा दोनों की जान बचाई है।
Chandauli News
Chandauli News: चन्दौली जनपद के रानेपुर गांव निवासी गर्भवती अनिता देवी ने शनिवार को अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। आशा बहू और एंबुलेंस कर्मियों ने बीच सड़क पर प्रसव कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने उपचार किया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के रानेपुर गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी अनिता देवी गर्भवती थी। उन्हें शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो स्वजनों ने 108 नंबर पर सूचना दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया की एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंची। एंबुलेंस कर्मी गांव की आशा के साथ महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में ही धरहरा गांव के मोड़ पर महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। महिला की हालत बिगड़ने लगी। यह देख एंबुलेंस चालक राजेश यादव ने मेडिकल टेक्नीशियन अंकित पाल के कहने पर गाड़ी को रोक दिया। आशा और ईएमटी अंकित ने सूझबूझ के साथ महिला का प्रसव एंबुलेंस में कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंची। जहां डॉक्टर ने बताया कि अधिक पीड़ा होने के कारण कर्मियों को रास्ते मे ही प्रसव कराना पड़ा ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग को चुस्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण एंबुलेंस कर्मियों द्वारा गाड़ी में ही प्रसव पीड़िता को प्रसव करा, कर जच्चा बच्चा दोनों की जान बचाई है।सकुशल जच्चा बच्चा को पाकर परिजन भी खुश हुए और एंबुलेंस कर्मियों को धन्यवाद भी दिया।