×

PM Modi के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था: CM Yogi

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी के समीप मुख्यमंत्री ने आज जनपद के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Ashvini Mishra
Published on: 9 March 2024 1:30 PM GMT
मुख्यमंत्री योगी पहुंचे चंदौली।
X

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे चंदौली। (Pic: Social Media)

CM Yogi In Chandauli: चंदौली जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी के समीप मुख्यमंत्री ने आज जनपद के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जनपद की 743 करोड़ रुपए की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। प्रमुख रूप से नारायणपुर पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि,ममता मंद मंदित विद्यालय के साथ कई फ्लाई ओवर ब्रिज व सड़कों का लोकार्पण,जबकि पुलिस लाइन, स्टेडियम, मुगलसराय चहनिया सड़क मार्ग,राजकीय बालिका विद्यालय सहित कई सड़कों एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों हुआ।


देश में चल रही है विकास की बयार

लोगों को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस लाइन पुलिस की आत्मा होती है। जहां से पुलिस की सारी गतिविधियां संचालित होती है। 1997 से जिला बनने के बाद यहां पुलिस लाइन नहीं थी,जिसकी आधारशिला मेरे द्वारा आज रखी गई।उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय से संस्तुति मिलने के बाद शीघ्र ही यहां जिला न्यायालय का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि चंदौली को प्रकृति व परमात्मा का आशीर्वाद है। तभी तो यहां के किसान अन्न उत्पादन द्वारा देश का पेट भरने का काम कर रहे हैं, तो वहीं यहां के सन्तो ने आध्यात्मिक जगत में अपनी पहचान छोड़ी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से यहां की जनता के साथ पड़ोसी राज्य बिहार को भी लाभ मिलेगा। 2014 से पहले अराजकता, घोटाला, अविश्वास, नक्सलवाद, अलगाववाद का देश में बोलबाला था। अब देश में विकास की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने मार्कडेय धाम के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने महेंद्र नाथ पांडेय को तीसरी बार सांसद बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार में चंदौली के विकास का जिक्र किया और इसके आगे बढ़ाने के लिए रिकॉर्ड वोट से महेंद्र नाथ पांडेय को तीसरी बार विजयी बनाने का लोगों से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चंदौली आकांक्षी जनपद से चंदौली को विकसित जनपद बनाने के लिए महेंद्र नाथ पांडेय को तीसरी बार भारी मतों से विजयी बनायें।

उत्तर प्रदेश में बढ़ा निवेश

लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने जनपद की सड़कों और सिंचाई व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मुंबई में जाकर सिर्फ उद्योगपतियों के साथ फोटो खिंचवाते थे। जबकि हमारे मुख्यमंत्री ने देश ही नहीं विदेश के उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित किया और उनको सुविधा दी। उन्होंने कहा कि यूपी में सही मायने में संविधान का राज कायम है, जो कानून का राज,विकास,लोक कल्याण के लिए योजनाओं का जनता सीधे जनता को मिलने के रूप में हमारे सामने है। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व साधना सिंह, रावर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी कोल,सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर,जनपद के प्रभारी मंत्री व सूबे के राज्यमंत्री संजीव गोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष दीना नाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह,अभिमन्यु सिंह ,छत्रबली सिंह के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story