×

Chandauli News: थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानिए साहब क्या कर रहे थे खेला

Chandauli News: गो- तस्करी के मामले में एक लाख की मांग को लेकर थानाध्यक्ष का एक ऑडियो वायरल होने पर जांच चल रही थी।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 3 May 2024 11:04 AM GMT
Police chief sent to jail for demanding bribe of one lakh in cow smuggling case
X

गो तस्करी मामले में एक लाख की रिश्वत की मांग को लेकर थानाध्यक्ष को भेजा जेल: Photo- Newstrack

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकरघट्टा थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार करने के बाद थानाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया। गो तस्करी के मामले में एक लाख की मांग को लेकर थानाध्यक्ष का एक ऑडियो वायरल होने पर जांच चल रही थी। यह जांच सीओ द्वारा किया जा रहा है।

चंदौली जनपद के चकरघट्टा के दीवान और थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत 6 अप्रैल 2024 को की गई थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा 01 आडियों क्लिप उपलब्ध करायी गई थी जिसमें पुलिस विभाग के एक कर्मचारी द्वारा एक महिला से गो तस्कर को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये अवैध रुप से माँगने से सम्बन्धित तथ्य पाये जा रहे थे। उक्त आडियो क्लिप की प्रथम दृष्टया जाँच से थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली में नियुक्त हे0का0 संजय कुमार यादव द्वारा थाना क्षेत्र चकरघट्टा निवासीनी एक महिला से एक गो तस्करी में पकड़े गये आरोपी को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये माँगने की बात आडियो क्लिप में होना पाया गया। जिसमे मु०आ० संजय कुमार यादव द्वारा की गयी बातें भ्रष्टाचार निवारण अधि0 1988 की धारा 7 की परिधि में आयी थी।

जांच में प्रभारी निरीक्षक का नाम प्रकाश में आया

उपरोक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा कराया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा की जा रही विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य का भी नाम प्रकाश में आया जिसमें अन्वेषण के दौरान विवेचना में 120बी भादवि की बढ़ोतरी करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ने बताया कि इस मामले में जांच सीओ चकिया द्वारा की जा रही थी। जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद थाना अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है, जो लोग इस मामले में संलिप्त हैं। सभी के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही की जाएगी।

गो तस्करी को लेकर चंदौली जनपद पहले से ही चर्चा में रहा है। चकरघट्टा और नौगढ़ थाना वन एवं पहाड़ों से आच्छादित है और जिला मुख्यालय से सुदूर है। जिसका फायदा लेते हुए खुलेआम तस्करी का धंधा होता है। जिसमें पुलिस अवैध कमाई भी करती है।

इस अवैध कमाई का ऑडियो जब पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो इस मामले में शुक्रवार को कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story