×

Chandauli News: IPF नेता अजय राय बोले- BJP के मायाजाल से बाहर आएं लोग

Chandauli News: IPF नेता अजय राय ने चंदौली में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए उन्होंने जनता को सरकार और भाजपा के मायाजाल से बाहर आने की हिदायत दी।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 3 March 2024 4:58 PM GMT
IPF नेता अजय राय।
X

IPF नेता अजय राय। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: IPF नेता अजय राय ने चंदौली में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए उन्होंने जनता को सरकार और भाजपा के मायाजाल से बाहर आने की हिदायत दी। देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर उन्होंने सरकार की कमियां गिनाईं।

भाजपा बनाती है फर्जी राष्ट्रवाद को मुद्दा

उन्होंने कहा कि भाजपा का मायाजाल लोगों के दिलोदिमाग में ऐसा घर कर गया है की एलपीजी की महंगाई, विमुद्रीकरण से आए मंदी, बेरोजगारी, किसानो के फसलों का उचित मूल्य,लोकंतात्रिक संस्थाओ की खात्मा,जी.एस.टी से तबाह होते व्यापारी का सवाल क्या इस चुनाव में राजनीतिक मुद्दा नहीं बन पायेगा? शिक्षा रोजगार,स्वास्थ्य के मुद्दे से मोदी सरकार अपनी असफलता से लोगों का ध्यान हटाकर फर्जी राष्ट्रवाद का नाटक कर राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ना चाहती है। राष्ट्रवाद की गलत व्याख्या कर उन बेरोजगार नौजवानों को सड़क पर उतार कर सही मुद्दे से ध्यान हटा रही है। असहमति की हर आवाज का दमन अपने पूरे शासनकाल में मोदी सरकार ने किया हैं। मोदी का राष्ट्रवाद केवल सड़क पर नारे लगाने तक ही सीमित है।

यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का

उन्होंने कहा कि आशा है देश का नौजवान, किसान, छात्र युवा जरूर समझेंगे, लेकिन तब तक वे लूट चुके होगें। यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान की रक्षा मोदी सरकार से करना है। बसपा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा तो केवल चुनाव में दिखाई देती है। मोदी सरकार के 10 वर्ष जनता को झूठे वादों और सपने दिखाने के लिए जाने जायेंगे। उनकी नीतियां गरीबों, किसानों-मजदूरों व आम जनविरोधी तथा कारपोरेट और साम्प्रदायिक गठजोड की पक्षधर रही है। इस दौरान खेती में लागत महंगी हुई है, किंतु किसानो को फसलों का उचित दाम नही मिल रहा है। एमएसपी और कर्जा मुक्ति आदि पर मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों की आमदनी तो दोगुनी नही हुई मगर कर्जा 4 गुना जरूर हो गया है। बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी, किसानों, बेरोजगार युवाओं की आत्महत्याओ में भी भारी वृद्वि हुई है। आंदोलनो का दमन, संविधान और जनतंत्र का मुखौल, तानाशाही, डर व भय का वातावरण है। "मोदी की गारंटी” का यही असली सच है। इसलिए आज जरूरत है कि भाजपा को निर्णायक लड़ाई में हराने के लिए वैकल्पिक नीतियों के पक्षधर ताकत के पक्ष में आप खड़े हों।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story