TRENDING TAGS :
Chandauli News: चंदौली की आयरन लेडी को राज्यपाल ने किया सम्मानित, जनपद का बढ़ाया गौरव
Chandauli News: डॉ सरिता मौर्या को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षण कार्य व समाज सेवा पर अच्छा कार्य करने पर लखनऊ राजभवन में सम्मानित किया।
Chandauli News: चंदौली जनपद की निवासिनी आयरन लेडी के नाम से चर्चित समाज सेविका डॉ सरिता मौर्या को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षण कार्य व समाज सेवा पर अच्छा कार्य करने पर लखनऊ राजभवन में सम्मानित किया।
आपको बता दे कि जनपद के चहनियां क्षेत्र के छोटे से गॉव जगरनाथपुर की रहने वाली डॉ सरिता मौर्य को विगत कई वर्षों से समाज में विधवा महिलाओं, बेटियों, पर्यावरण, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता अभियान,परिवहन जागरूकता, महिला साक्षरता, महिला साईबर,लाक डॉउन के समय कोरेनडाउन शिवरों में भोजन व राहत सामग्री के साथ महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या थी सेनेटरी पैड्स की, महिलायें सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा की, लेकिन उस समय शासन-प्रशासन व सैकड़ों सामाजिक संस्थाओं द्वारा बड़े स्तर पर भोजन,राहत सामग्री बांटा गया, लेकिन जब डॉ सरिता मौर्य के द्वारा सेनेटरी पैड्स बाटा गया तो महिलाओं द्वारा कहा गया हम महिलाओं को रोटी से जरुरी है इस विषम परिस्थिति में सेनेटरी पैड्स है।
अन्य सामाजिक गतिविधियों पर विशेष कार्यक्रम किया जाता है।इन सब अच्छे कार्यों से प्रभावित होकर उ०प्र० की राज्यपाल द्वारा डॉ सरिता मौर्य समाज सेविका को शिक्षण एवं समाज सेवा में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर गांधी सभागार राजभवन लखनऊ में सम्मानित किया गया।
इनको चन्दौली की बेटी उप नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में अपने न्याय पंचायत की उपसभापति भी है।
इसके पूर्व भी डॉ मौर्य राष्ट्रीय,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयरन लेडी अवार्ड, बेटियां अवार्ड,नारी एक शान अवार्ड से सम्मानित है, नेपाल राष्ट्र के राष्ट्रपति, गवर्नर, प्रधानमंत्री द्वारा एशिया कान्टीनेंट अवार्ड सम्मानित है, चन्दौली के जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सम्मानित कि जा चुकी है। डॉ सरिता मौर्य फोन वार्ता पर यह भी बताया कि वह सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नैक की सदस्य भी हैं, विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र बहुत व्यापक स्तर कार्य किया जा रहा। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए शास्त्री में एडमिशन के लिए इंटरमीडिएट में संस्कृत की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है। विश्वविद्यालय के बच्चों द्वारा अहिल्याबाई होलकर पर राजभवन लखनऊ में गर्वनर के सामने नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
मैं छोटे से गॉव जगरनाथपुर की रहने वाली हूं लेकिन तहसील मुख्यालय से कुछ ही किमी पर मेरा गांव है,मेरे गांव के ही दूसरे छोर से हाइवे सैदपुर-चन्दौली की रोड जाती है, दुर्भाग्य है कि गांव जगरनाथपुर में जाने का रास्ता भी नही है।