Chandauli News: कोलकाता महिला डॉक्टर की घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

Chandauli News: बंगाल की घटना पर बेहद दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए ।

Ashvini Mishra
Published on: 31 Aug 2024 5:16 PM GMT
Regarding the incident of Kolkata female doctor Former Union Minister demands resignation from Mamata Banerjee
X

कोलकाता महिला डॉक्टर की घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग: Photo- Newstrack

Chandauli News: चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे एक दिन के दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं से मिलकर जनता दरबार भी लगाया और लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बंगाल की घटना पर बेहद दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मोदी जी की अगुवाई में जो भी उस महिला डॉक्टर के परिजनों के न्याय एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए हो सकता है वह पूरी तरह से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए- डॉ महेंद्र नाथ पांडे

इस घटना में कई तरह से मामले को प्रभावित करने की कोशिश बंगाल की प्रशासन द्वारा किया गया। वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए । देश में निर्भया कांड के बाद या दूसरी इतनी विभत्स घटना हुई है ।वहां के प्रशासन की प्रारंभिक कार्यवाही भी निंदनीय है। वही झारखंड में चंपई सोरेन के भाजपा में आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में भाजपा के साथ आदिवासी समाज जुड़ गया है और चंपई सोरेन जमीनी नेता है उनके साथ बीजेपी झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधान संघ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलकर मनरेगा में पक्के कार्य का भुगतान नहीं होने की समस्या से अवगत कराया जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से टेलीफोन पर बात कर पोर्टल की कमियों को दूर कर उससे प्रधानों के भुगतान के समस्या निदान की मांग किया। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने इस समस्या के निदान का आश्वासन भी दिया ।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा 2001 में प्रधानों के खर्च के लिए प्रारंभ किया गया 500 रुपए का मानदेय आज 5000 रुपया तक पहुंच गया है जिसको लेकर प्रधानों ने धन्यवाद भी दिया और कहा कि प्रधानों के लिए मानदेय की शुरुआत ऐतिहासिक कार्य पूर्व मंत्री द्वारा प्रदेश में पंचायती राज मंत्री रहते हुए 2001 में की गई थी। यह हम लोगों के लिए आज वरदान साबित हो रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह,शशी शंकर सिंह, सकलडीहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे सूर्यमुनी तिवारी, ओ पी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story