Chandauli News: गबन के आरोपी पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क,जानिए कितने लाख का किया था गोलमाल

Chandauli News: आरोप है कि पूर्व प्रधान इस दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख 9 हजार 630 रूपया का गबन का आरोप लगा था । ग्रामीणो की शिकायत पर जांच हुई तो मामला सत्य पाया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 8 April 2025 9:31 PM IST
Chandauli News: गबन के आरोपी पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क,जानिए कितने लाख का किया था गोलमाल
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने क्षेत्र के बहेरी गांव के पूर्व प्रधान रामा राम पर कार्यकाल के दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख से अधिक धन का गबन का आरोप लगा था। वसूली के लिये विभाग की ओर से तहसील प्रशासन को आरसी जारी कर दिया गया। पैसा जमा नहीं करने पर तहसील प्रशासन की ओर से समस्त कार्रवाईयों के बाद पूर्व प्रधान की वभनियांव स्थित भूमि में वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलम किया जाएगा।

धानापुर विकास खण्ड के बहेरी गांव में 2015 से 2020 तक रामा राम पुत्र नौमी राम ग्राम प्रधान थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख 9 हजार 630 रूपया का गबन का आरोप लगा था । ग्रामीणो की शिकायत पर जांच हुई तो मामला सत्य पाया गया। जिस पर गबन किए हुए धन को जमा करने का उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया। लेकिन प्रधान पैसा जमा नही किया।

इस पर विभाग की ओर से आरसी जारी कर दिया गया। संग्रह विभाग की ओर से कई बार नोटिस देने के बाद भी प्रधान नजर अंदाज करते रहे। उसके बाद वारंट भी जारी हुआ। लेकिन प्रधान फरार हो गए। इस पर उनकी बभनियाव रायपुर मौजा में अराजी न.1066 में रकबा 0.081 को कुर्क कर लिया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि जो भी बाकीदार है सभी के खिलाफ पैसा नहीं जान किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी,कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलम कर दिया जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story