×

Maha Shivratri 2024: स्वयंभू कालेश्वर नाथ के दर्शन से टल जाती है अकाल मृत्यु, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी लाइन

Maha Shivratri 2024: महा शिवरात्रि के अवसर पर यहां आस-पास के जनपदों सहित बिहार से भी भारी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं। पूरे दिन जलाभिषेक का कार्य चलता है

Ashvini Mishra
Published on: 8 March 2024 3:56 AM GMT
Maha Shivratri 2024
X

बाबा कालेश्वर नाथ स्वयंभू मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु (Newstrack) 

Maha Shivratri 2024: चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर बरठी स्थित बाबा कालेश्वर नाथ स्वयंभू मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार तड़के से ही भारी भीड़ लगी हुई है। सकुशल जल चढ़वाने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएससी के जवान तथा महिला कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। बता दें कि स्वयंभू बाबा कालेश्वर नाथ की मान्यता है कि उनके दर्शन से ही अकाल मौत टल जाती है और सभी मनकामनाएं की पूर्ण हो जाती हैं। यह शिवलिंग स्वयं अपने से ही प्रकट हुई है और दिनों दिन बढ़ रही है। इस मंदिर की व्यवस्था की देखरेख बाबा विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के ट्रस्ट द्वारा की जाती है।

महा शिवरात्रि के अवसर पर यहां आस-पास के जनपदों सहित बिहार से भी भारी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं। पूरे दिन जलाभिषेक का कार्य चलता है और मंदिर के समीप कालेश्वर नाथ सरोवर पर तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाता है। सायं काल भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात भी निकाली जाती है। इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए भारी पुलिस व्यवस्था तैनात की गई है। खुद जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक यहां की व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।


शुक्रवार को तड़के 3:00 बजे से ही भक्तों का जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लग गई और आरती के बाद जलाभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है। यहां से 18 किलोमीटर दूर पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट है वहां से भी जल लेकर कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। सकुशल जलाभिषेक के लिए कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान एवं महिला सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। यही नहीं भक्तों के साथ किसी तरह की कोई ठगी व चोरी ना हो, इसके लिए सादी वर्दी में भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मी लगातार भ्रमण कर रहे है। सुबह से ही लंबी लाइन में लगे लोगों को सफल दर्शन करने के लिए उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा, सीओ रघुराज सहित थाना अध्यक्ष तथा अन्य सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story