×

'राहुल गांधी के न्याय यात्रा का प्रभाव, आधे साथी छोड़कर भागे', चंदौली में महेंद्र नाथ पांडेय ने कसा तंज

Mahendra Nath Pandey News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर चुटकी लेते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, 'उनके न्याय यात्रा का प्रभाव यही है कि बिहार आते-आते उनके गठबंधन के कई साथी साथ छोड़कर दूसरी दिशा में चले गए।'

Ashvini Mishra
Published on: 15 Feb 2024 5:16 PM GMT
Mahendra Nath Pandey News
X

चंदौली में महेंद्र नाथ पांडेय (Social Media)

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) गुरुवार (15 फरवरी) को चंदौली पहुंचे। यहां उन्होंने घरेलू व औद्योगिक पीएनजी गैस पाइपलाइन के कनेक्शन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस छोड़ते पार्टी नेताओं और इंडिया गंठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'देश की जनता पीएम मोदी से जुड़ चुकी है।'

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकार वार्ता में कहा, कि 'मोदी सरकार में जहां अभी तक बड़े-बड़े शहरों में पीएनजी गैस पाइप लाइन का कनेक्शन चालू हुआ है, वहीं चंदौली जैसे छोटे जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की नगर पालिका क्षेत्र में भी इस पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ। लोगों का लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, इस पाइपलाइन से जहां गैस सिलेंडर को लाने ले जाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा, वहीं अपेक्षाकृत सस्ता भी पड़ेगा।

न्याय यात्रा का प्रभाव, साथी छिटककर दूसरी दिशा में गए

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की यात्रा 16 फरवरी को चंदौली पहुंचेगी। इसी पर चुटकी लेते हुए पांडेय ने कहा, 'उनके न्याय यात्रा का प्रभाव यही है कि बिहार आते-आते उनके गठबंधन के कई साथी साथ छोड़कर दूसरी दिशा में चले गए। उनकी पार्टी का कार्यक्रम है, वह करें। लेकिन, उनके किसी यात्रा का कोई प्रभाव हम लोगों पर नहीं पड़ने वाला है'।

'किसानों के लिए सदैव खड़े रहे'

वहीं, किसानों के आंदोलन को लेकर भी महेंद्र नाथ पांडेय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'बीजेपी सरकार में किसानों के फसल की उपज का पांच से छह गुणा तक मूल्य बढ़ाया गया है। पार्टी हमेशा किसानों के दुख-दर्द में खड़ी रही है। उनकी जो भी कमी है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान हितों के लिए हमने सदैव तत्परता दिखाई है।'

अपनी नाकामी छुपाने के लिए ममता आरोप मढ़ रहीं

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा RSS पर बवाल कराने का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अपनी नाकामी छुपाने के लिए ममता बनर्जी आरएसएस का नाम लेती है। उनके बंगाल में कानून का राज खत्म हो चुका है।' केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले के पंडित कमला पति त्रिपाठी महाविद्यालय में छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किये।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story