Chandauli News: बाढ़ में डूबों को तत्काल गंगा से निकालकर किया गया इलाज, माक ड्रिल में दिखी फुर्ती

Chandauli News: बाढ़ के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में बाढ़ में बचाव कार्य को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 25 July 2024 6:44 AM GMT
X

माकड्रिल करते हुए (Video: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर बाढ़ में डूबे लोगों को बचाने व तत्काल उपचार आदि की व्यवस्था कर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उपजिला अधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस विभाग, पीएसी ,स्वास्थ्य विभाग व स्थानी पुलिस के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें लोगों को बाढ़ में सावधानियां बरतने व सूचना देने के लिए जागरुक भी किया गया।

बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बलुआ गंगा घाट पर बाढ़ के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में बाढ़ में बचाव कार्य को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान उफनाई गंगा में एक व्यक्ति को डूबने से बचाने के लिए त्वरित गति से पीएसी व जल पुलिस के जवान नाव से पहुंच रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा सूचना देकर तत्काल निकालने की व्यवस्था की जा रही है। डूबे व्यक्ति को निकालकर जहां घरेलू उपचार के माध्यम से उसके पेट के पानी को निकाल जा जा रहा है। वहीं, तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उसका उपचार कर जान बचाने में जुट जाती है। इस माक ड्रील में गंगा घाट के किनारे रहने वाले लोगों को जागरुक भी किया गया कि, बाढ़ में किस तरह स्वयं के बचाव के लिए सावधानी बरतनी होगी और डूबने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए क्या-क्या करना होगा।


उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि सकलडीहा तहसील क्षेत्र का अधिकतर भाग गंगा के किनारे वाला क्षेत्र है। यहां बाढ़ के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है और गांव को अपने आगोश में ले लेता है, जिससे गांव के तालाब नाली पोखरों में भी लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। लोगों के बचाव के लिए गंगा में बाढ़ के दौरान होने वाली मौतों को रोकने के लिए माक ड्रिल किया गया और इसमें पीएससी के जवान, जल पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसी परिस्थितियों में किस तरह तत्काल समुचित व्यवस्था की जाए और जान बचाई जाए उसका प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आसपास के लोगों को जागरूक भी किया गया ताकि बाढ़ में होने वाली जनहानि को पूरी तरह से रोका जा सके।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story