TRENDING TAGS :
Chandauli Newsकुंभ के भगदड़ में जख्मी महिला की हुई मौत से गांव में छाया मातम
Chandauli News: चंदौली जनपद के मुगलसराय के रैना गांव को निवासिनी सीता देवी मंगलवार की दोपहर में लगभग चार पुरुष और आठ महिलाओ के साथ एक झुंड में मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान करने के लिए गई थी,
Chandauli News (IMAGE FROM SOCIAL MEDIA)
Chandauli News: जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव की निवासिनी एक महिला की मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के अवसर पर प्रयागराज में भगदड़ के दौरान जख्मी होने के बाद बुधवार की रात में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनो का रो रो के बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर परिजन प्रयागराज पहुंचे गए है। चंदौली के अलग अलग गांव के तमाम लोगों के कुंभ भगदड़ की चपेट में आने की अपुष्ट सूचनाएं हैं। जिनके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।
बता दें कि चंदौली जनपद के मुगलसराय के रैना गांव को निवासिनी सीता देवी मंगलवार की दोपहर में लगभग चार पुरुष और आठ महिलाओ के साथ एक झुंड में मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान करने के लिए गई थी, मंगलवार की रात्रि में संगम क्षेत्र में स्नान करने के लिए सभी लोग रुके थे। इसी दौरान भगदड़ में 32 वर्षी सीता पत्नी सोनू गौड़ बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से प्रयागराज अस्पताल में भर्ती किया गया था।
जिसकी बुधवार की रात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गई । वहीं उनके साथ गई दो-तीन महिलाएं भी भगदड़ में आंशिक रूप से जख्मी हो गई थी। जब महिलाएं घर पहुंची थी तभी यह सारी दास्तां पता चला। घटना की जानकारी के बाद परिजन मौके के लिए निकल गए। घटना की जानकारी के बाद गांव में मातम सा छा गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक महिला गांव की आशा कार्यकर्ती भी बताई जा रही है।लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी इस मामले की कोई पुष्टि नहीं की जा रही है।