×

Chandauli News: होली पर छाया मातम, खुशियों के बीच चार परिवारों पर टूटा मुसीबत का पहाड़

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के साहू पूरी मोड़ के समीप डीजे के धुन पर नाच रहे लोगों पर शराब के नशे में चूर एक कार चालक ने अपनी गाड़ी से रौंद दिया।

Ashvini Mishra
Published on: 26 March 2024 6:26 AM GMT
chandouli News
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media 

Chandauli News: लोग जहाँ एक तरफ होली की खुशियां मना रहे थे। वहीँ चंदौली जनपद में होली की खुशियों के दौरान चार परिवारों पर अचानक ही दुखों का पहाड़ टूट गया। इकलौता घर के चिराग के साथ चार लोगों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

जश्न मना रहे लोगों को कार ने कुचला

आपको बता दें कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के साहू पूरी मोड़ के समीप डीजे के धुन पर नाच रहे लोगों पर शराब के नशे में चूर एक कार चालक ने अपनी गाड़ी से रौंद दिया। जिसमें एक बच्चे सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया।

होली का त्योहार था लोग इसका जश्न मना रहे थे। इसी दौरान साहू पूरी मोड़ पर भी गांव के कुछ लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। तभी नशे में चूर एक कार नाच रहे लोगों को रौंदते हुए घर में घुस गई। जिससे तत्काल दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें कार चालक और एक सहयोगी भी शामिल है।

एकलौते पुत्र की डूबने से हुई मौत

वहीँ धीना थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के विनोद कुमार का एकलौता पुत्र भी होली खेलने के बाद तालाब में मित्रों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के लिए उसका मित्र पालटू भी गया। दोस्त को बचाने गए बच्चे को देख आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया लेकिन उसका दोस्त सूर्यकांत डूब गया।

जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के विनोद कुमार का 10 वर्षी पुत्र सूर्यकांत अपने मित्र पालटू और मोनू के साथ होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। जिसे देख पालटू बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा। तीसरे मित्र मोनू ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने तालाब में कूद कर पालटू को तो बचा लिया। लेकिन तब तक सूर्यकांत डूब चुका था। उसे तत्काल पानी से निकालकर कमालपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया। पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत

तीसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। जहाँ एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकते हुए शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार माधोपुर गांव के राकेश उपाध्याय सिंचाई विभाग में सरकारी कर्मचारी थे। उनका शव उनके घर में ही पंख से लटकते हुए संदिग्ध अवस्था में पाया गया। इस घटना के बाद गांव में भी सन्नाटा छा गया और होली का त्यौहार पूरी तरह से मातम में बदल गया। तत्काल सूचना के बाद सदर कोतवाल गगन राज सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल भेज दिए।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story