TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Chandauli News: आखिर माजरा क्या है, ओमप्रकाश राजभर चंदौली में क्यों बना रहे गहरी पैठ

Chandauli News: ओमप्रकाश राजभर अपने विभाग के माध्यम से अपने बिरादरी के लोगों को इस कदर जोड़ना चाहते हैं कि राजभर बिरादरी के लोग केवल ओमप्रकाश राजभर को ही अपना नेता मानें।

Ashvini Mishra
Published on: 29 Sep 2024 2:43 PM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News 

Chandauli News: चंदौली जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी गहरी पैठ बनाने में जुटे हुए हैं। ओमप्रकाश राजभर की चकिया क्षेत्र के घुराहुपुर गांव में 5 अक्टूबर को विशाल जनसभा होनी है, इसके लिए उनके कार्यकर्ता गांव गांव पंचायती राज विभाग से जुड़े हुए मामलों के निपटारे के लिए कह कर जनसभा में ले जाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। इस जनसभा का एक मकसद यह भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि चंदौली जनपद के सकलडीहा के निवासी उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के स्वजाति वोटरों को अपने पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी तरह से ओमप्रकाश राजभर जुटे हुए है।

ओमप्रकाश राजभर अपने विभाग के माध्यम से अपने बिरादरी के लोगों को इस कदर जोड़ना चाहते हैं कि राजभर बिरादरी के लोग केवल ओमप्रकाश राजभर को ही अपना नेता मानें। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के घर में ही अभियान छेड़ दिया है। ओमप्रकाश राजभर जहां अपने आप को राजभरों का नेता मानते हैं वही अनिल राजभर भी राजभर बिरादरी के वोटरों पर अपना भरोसा जताते हैं। ओमप्रकाश राजभर अपने भविष्य की राजनीति को और पुख्ता करने के लिए अपने बिरादरी के वोटरों को जोड़ने में जी जान से जुट गए हैं और इस कार्य के लिए उनके कार्यकर्ता भी गांव-गांव जाकर उनकी समस्याओं को चिन्हित कर ओम प्रकाश राजभर के सपना को पूरा करने के लिए प्रयास में जुटे हुए है।

पार्टी के पदाधिकारी खुद कह रहे हैं कि हमारे नेता ने हमको आदेश दिया है कि जो भी अपने बिरादरी के लोगों की समस्याएं हैं उनको तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाए। भाजपा ने अनिल राजभर को राजभर बिरादरी के वोटरों को जोड़ने के लिए जहां आगे किया है, वही ओमप्रकाश राजभर पूरे प्रदेश के राजभर बिरादरी का नेता बनाकर उनको जोड़ने के लिए की जान से अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मैदान में छोड़ दिया है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर में बताया कि 5 अक्टूबर को चंदौली के चकिया तहसील के घुराहूपुर गांव में हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की विशाल जनसभा है। इसके लिए हम लोग गांव-गांव जन चौपाल लगाकर लोगों को चलने के लिए अपील करते हुए उनकी समस्याओं को भी चिन्हित कर रहे हैं।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story