Chandauli News: शहीद आलोक राव ने बढ़ाया जनपद का सम्मान, राष्ट्रपति ने दिया शौर्य चक्र

Chandauli News: आलोक राव ने जनपद का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षर से अंकित कर दिखाया है जिसका परिणाम है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके माता-पिता को मरणोपरांत शौर्य चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 6 July 2024 3:36 PM GMT
Chandauli News
X

राष्ट्रपति से शौर्य चक्र ग्रहण करते शहीद आलोक राव के माता-पिता (Pic: Newstrack) 

Chandauli News: चंदौली जनपद के रसिया गांव की निवासी सहित आलोक राव ने जनपद का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षर से अंकित कर दिखाया है जिसका परिणाम है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके माता-पिता को मरणोपरांत शौर्य चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया है। चंदौली जनपद के रसिया गांव के निवासी विजय कुमार के छोटे पुत्र आलोक राव की नक्सलियों के मुठभेड़ में हुई मृत्यु के उपरांत नई दिल्ली में शौर्य चक्र पुरस्कार से नवाजा गया।

आलोक राव असम राइफल्स छत्तीसगढ़ में तैनात थे। जिनकी 17 मई 2023 को मणिपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। शहीद का शव सीआरपीएफ द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया जहां परिजनों के सहमति से शहीद आलोक राव के शव की अन्त्येष्टि सम्मान के साथ कर दी गई। हालांकि आलोक राव के संघर्ष और वीरता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्नोरान्त शौर्य चक्र पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार शहीद जवान आलोक राव के पिता विजय कुमार और उनकी माता माया देवी को राष्ट्रपति ने प्रदान किया।

देश के लिए नक्सली हमले में शहीद होने पर भारत सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र पुरस्कार दिए जाने के निर्णय के उपरांत पिता विजय कुमार ने कहा कि देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने तथा अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण का भाव दिखाकर शहीद होने वाले बेटे आलोक राव को मरणोपरांत राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला है। जो मुझ जैसे माता पिता के साथ पूरे जनपद के गौरव बढ़ाया है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story