Chandauli News: वन विभाग के अफसरों की मनमानी से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Chandauli News: जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संगठन को दिया गया आश्वासन अब तक लीपापोती व टालमटोल वाला रहा है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा हमें मजबूरन संघर्ष को तेज करना होगा।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 18 July 2024 4:22 PM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चन्दौली जनपद के नौगढ़ में न्यूनतम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपनी मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु जैमोंहनी रेंज कार्यालय‌ के परिसर में 30 जून से लगातार धरने पर है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अठारहवें दिन भी धरना जारी रखा। विभागीय अधिकारियों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी भी की। धरने में विशेष रूप से संगठन के जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष वाराणसी विश्वनाथ यादव उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जै श्री ने की। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के वाराणसी के मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों की मांगों को सुलझाने का नहीं है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संगठन को दिया गया आश्वासन अब तक लीपापोती व टालमटोल वाला रहा है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा हमें मजबूरन संघर्ष को तेज करना होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष भोरिक यादव ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ सुंयोजित तरीके से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

वन विभाग में तैनात दैनिक कर्मचारियों का ना तो वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है, ना ही उनका विनियमितीकरण किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी ने इसके लिए कई बार तत्कालीन डीएफओ और वर्तमान डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव से भी वार्ता किया है। अधिकारियों के द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है। संचालन उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने किया इस अवसर पर सुदामा यादव, बबुंदर, हसन, रामकेश, रामखेलावन, पारसनाथ, राम अधार, विनोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story