×

Chandauli News: सांसद ने दोहा में बिखेरा जलवा, महिलाओं के योगदान का किया बखान

Chandauli News: महिला सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से यह मानता आ रहा है कि मतभेदों का समाधान, शांति वार्ता, शांति स्थापना में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी, चिरस्थायी शांति और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 26 Jun 2024 4:18 PM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद की निवासिनी व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 26-27 जून, 2024 को दोहा, कतर में चल रहे वैश्विक सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से "आतंकवाद और हिंसक निवारण संबंधी कानून, नीतियां और रणनीतियां तैयार करने में महिलाओं की पूर्ण और सार्थक भागीदारी और नेतृत्व" पर सभी देशो की प्रतिनिधिओ की सामने चर्चा कर अपना सुझाव दिया। तेज तर्रार महिला सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से यह मानता आ रहा है कि मतभेदों का समाधान, शांति वार्ता, शांति स्थापना में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी, चिरस्थायी शांति और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने यहाँ तक कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद और अतिवाद के विभिन्न रूपों के संबंध में संसद और इसकी समितियों में वाद-विवाद और चर्चा के दौरान महिला सांसद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं। भारतीय महिलाओं ने अपनी विविध भूमिकाओं को निभाते हुए आतंकवाद प्रतिरोध के लिए समग्र और स्थायी दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दर्शन सिंह राज्यसभा सांसद के नाते वैश्विक सम्मेलन में प्रतिमंडल के साथ भारत के मुद्दों को रखने के लिए दोहा कतर में गई हुई है। 27 जून को इस वैश्विक सम्मेलन का समापन होगा उसके बाद उनकी देश वापसी होगी। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह अपने कार्यशैली के बल पर इस समय भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है और महिलाओं की समस्याओं को लेकर लगातार मुखर रहती हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story