TRENDING TAGS :
Chandauli News: राज्यसभा सांसद ने बताया भाजपा का ऐतिहासिक रिकार्ड, स्वच्छता अभियान में हुए शामिल
Chandauli News: दर्शना सिंह ने बताया कि भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान को बड़ी कामयाबी मिल रही है। पार्टी ने महज 18 दिनों में चार करोड़ से ज्यादा नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
Chandauli News
Chandauli News: जनपद के ग्राम सभा बबुरी के शिव मंदिर में राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान व सदस्यता अभियान में शामिल होकर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए, सभी को सम्बोधित किया तथा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकसित भारत के संकल्प के विजन को बताते हुए भाजपा सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाने का भी जिक्र किया।
चंदौली जनपद की निवासिनी राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह स्वच्छता अभियान में शामिल होकर बताया कि बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर चल रहा है। इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है।
दर्शना सिंह ने बताया कि भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान को बड़ी कामयाबी मिल रही है। पार्टी ने महज 18 दिनों में चार करोड़ से ज्यादा नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही इस अभियान के तहत पार्टी ने सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही दो करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाया है। यह अपने आप में रिकार्ड सदस्यता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। पार्टी ने इस बार दस करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है, जिसका नतीजा है कि लोगों का कारवां भारतीय जनता पार्टी से जुड़ता जा रहा है।
जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पति बसंत लाल गुप्ता, सूर्यमुनि तिवारी, सुभाष सोनकर, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर, महामंत्री संजय गुप्ता, सेक्टर संयोजक विशाल सिंह, पप्पू पटवा, गया राय, पप्पू सेठ, नारायण जायसवाल, सोमारू मौर्य, शेषनाथ सिंह, मुमताज, आलोक आदि लोग उपस्थित रहे।