×

RJMP Candidate List: 'रक्षक जन मोर्चा पार्टी' प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, चंदौली से राजेश कुमार यादव को मिला टिकट

RJMP Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रक्षक जन मोर्चा पार्टी (Rakshak Jan Morcha Party) ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सात नामों का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट में चंदौली से राजेश कुमार यादव को टिकट दिया है

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 1 April 2024 11:50 AM GMT (Updated on: 1 April 2024 11:51 AM GMT)
Raksha Jan Morcha Party released the first list of candidates, Rajesh Kumar Yadav got the ticket from Chandauli
X

 'रक्षक जन मोर्चा पार्टी' ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, चंदौली से राजेश कुमार यादव को मिला टिकट: Photo- Social Media

Chandauli News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'रक्षक जन मोर्चा पार्टी' (Rakshak Jan Morcha Party ) की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी 'रक्षक जन मोर्चा पार्टी' की पहली लिस्ट में 02 महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं 03 युवा उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। जो पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रक्षक जन मोर्चा पार्टी (Rakshak Jan Morcha Party) ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सात नामों का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट में चंदौली से राजेश कुमार यादव को टिकट दिया है, वहीं सोनभद्र से सुकालू सुपा भगत को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के इन सीटों से इनको बनाया उम्मीदवार-

आगरा (18) से श्रीमती योगेश बघेल

आजमगढ़ (69) उर्मिला यादव

मिर्जापुर (79) योगेंद्र कुमार सिंह

घोसी,मऊ (70) ओम प्रकाश यादव

वाराणसी (77) सुधीर कुमार पटेल

गौरतलब है कि पहली बार चुनाव मैदान में उतरी रक्षक जन मोर्चा पार्टी ने पहली लिस्ट में 02 महिलाओं को टिकट दिया हैं। सभी 60 से कम उम्र वाले उम्मीदवार हैं,सामान्य वर्ग से 02, अनुसूचित जाति से 01और पिछड़ा वर्ग से 04 उम्मीदवार शामिल हैं।


मालूम हो कि कानपुर स्थित पार्टी मुख्यालय पर रक्षक जन मोर्चा पार्टी की चुनाव समिति की बैठक हुई । इस बैठक में रक्षक जन मोर्चा पार्टी के संरक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवावीर सिंह, उपाध्यक्ष हरिगोविंद सिंह और चुनाव प्रभारी मौजूद रहे । बैठक में लोक सभा के सीटों पर चर्चा हुई। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव पारुल यादव ने प्रत्याशियों की घोषणा की।साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव समिति की बैठक में नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story