×

Chandauli News: राम नवमी और भाजपा स्थापना दिवस का महासंयोग, आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Chandauli News: राम मंदिर के निर्माण करने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का एक महासंयोग है जिसमें रामनवमी के अवसर पर भाजपा के 45वीं वर्षगांठ को एक साथ मनाया जा रहा है।

Ashvini Mishra
Published on: 6 April 2025 4:06 PM IST
Ram Navmi and BJP foundation day coincided, grand program held
X

राम नवमी और भाजपा स्थापना दिवस का मिला संजोग, आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम (Photo- Social Media)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भाजपा कार्यालय पर भाजपा का 45वां स्थापना दिवस और राम नवमी के संयोग को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। भगवान को चाहने वाले तथा राम मंदिर के निर्माण करने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का एक महासंयोग है जिसमें रामनवमी के अवसर पर भाजपा के 45वीं वर्षगांठ को एक साथ मनाया जा रहा है।

राम नवमी और भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस महासंयोग

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की 6 अप्रैल 1980 में स्थापना हुई थी। इसके पहले 1951 में जनसंघ का गठन हुआ था जो कि भारत के मुख्य राजनीतिक दल के रूप में जानी जाती है ।

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह द्वारा पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस और प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव का यह महासंयोग है देशवासियों को देखने को मिल रहा है, यह कहीं ना कहीं अद्भुत है।

आज का दिन राष्ट्र निर्माण का दिन

आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत व श्रीलंका को जोड़ने वाले रामेश्वरम पुल का भी शुभारंभ किया जा रहा है जो सेतु का कार्य करने के साथ-साथ सनातन धर्म को एक रूप करने का एक अच्छा संजोग है, क्योंकि भगवान श्री राम राष्ट्र के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में लोग आज भी पूजते हैं और उनकी मर्यादा को बनाए रखने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ-साथ पदाधिकारी जिस प्रकार उनकी मर्यादा को बरकरार रखते हुए उन्हें स्थापित करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना के बाद आज भारतीय जनता पार्टी व भगवान श्री राम की जन्मोत्सव का संजोग सभी को देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सनातन धर्म के लोगों को एकजुट करके राष्ट्र निर्माण के लिए अनेकता में एकता का विचार प्रस्तुत करेंगे।

स्थापना दिवस को लेकर जगह-जगह पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान श्री राम की जन्म स्थल पर कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी उनके भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य है ।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस दौरान लघु प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार ,विजय मौर्य चुनाव प्रबंधन , जैनेंद्र धर दुबे मंडल प्रभारी, कुंदन सिंह मंडल अध्यक्ष ,आशुतोष सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ,दिलीप दुबे सेक्टर संयोजक हरिचरण सिंह टुनटुन उप जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राम सुंदर चौहान जिला उपाध्यक्ष ,अनिल तिवारी पूर्व महामंत्री, दिलीप सोनकर जिला पंचायत सदस्य, राकेश मिश्रा जिला मंत्री, शिवराज सिंह मीडिया प्रभारी, अविनाश कुशवाहा सोशल मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story