×

Rajya Sabha Polls: नाराज पूर्व विधायक को मिला सब्र का फल, पार्टी ने दी बड़ी सौगात...राज्यसभा जाएंगी साधना सिंह

Chandauli News: माना जा रहा है कि, साधना सिंह को सब्र का फल मिला। पार्टी ने उनकी अहमियत समझी और आशीर्वाद के रूप में राज्य सभा का टिकट दिया। इस मौके पर साधना सिंह का कहना है कि, भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का काफी सम्मान होता है'।

Ashvini Mishra
Published on: 11 Feb 2024 5:29 PM GMT
Chandauli News, BJP Candidates For Rajya Sabha Polls
X

साधना सिंह (Social Media) 

BJP Candidates For Rajya Sabha Polls: चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा की पूर्व विधायक साधना सिंह (Sadhna Singh) को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा का टिकट देकर क्षेत्र की जनता को खुश कर दिया। साधना सिंह के समर्थकों में बेहद खुशी देखी जा रही है। क्षेत्र का माहौल अभी से चुनावी नजर आ रहा है। दरअसल, बीजेपी ने रविवार (11 फ़रवरी) की शाम राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में मुगलसराय विधानसभा सीट से पूर्व विधायक साधना सिंह का नाम भी शामिल है।

साधना सिंह को मिला सब्र का फल

माना जा रहा है कि, साधना सिंह को सब्र का फल मिला। पार्टी ने उनकी अहमियत समझी और आशीर्वाद के रूप में राज्य सभा का टिकट दिया। इस मौके पर साधना सिंह का कहना है कि, भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का काफी सम्मान होता है'। वहीं, उन्होंने पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

2022 में टिकट कटने से थीं मायूस

आपको बता दें कि, चंदोली की मुगलसराय विधानसभा से 2017 में विधायक बनी साधना सिंह का टिकट 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के वक़्त काट दिया गया था। टिकट कटने के बाद वह बेहद नाराज थीं। उनकी नाराजगी कई मौकों पर दिखी थी। उनके समर्थकों में भी मायूसी थी। जिसका प्रमाण नगर पंचायत के चुनाव में देखने को मिला। मुगलसराय विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मुगलसराय की नगरपालिका तथा चंदौली सदर की नगर पंचायत की दोनों सीटों पर बीजेपी को मात खानी पड़ी थी।

जिले से दर्शना सिंह पहले ही राज्यसभा सदस्य

जानकर मानते हैं, पार्टी ने पूर्व विधायक को खुश करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट दिया। पार्टी के फैसले से उनके कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। हालांकि, पूर्व विधायक साधना सिंह की गिनती तेवर वाले नेताओं में होती है। कई मौकों पर वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आईं। इसका नमूना पिछले लोकसभा के चुनाव में देखने को मिला था। जिले की अब दो महिला नेत्री बीजेपी की तरफ से राज्य सभा की सदस्य हो जाएंगी। इससे पहले दर्शना सिंह को पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story