Chandauli News: साधना सिंह को मिला भारत गौरव सम्मान, चंदौली की हैं बेटी

Chandauli News: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन अच्छे कार्य करने वाले लोगों को समय-समय पर गौरव सम्मान से सम्मानित करता रहता है

Ashvini Mishra
Published on: 16 Sep 2024 4:22 PM GMT
Chandauli News ( Pic- Newstrack)
X

Chandauli News ( Pic- Newstrack)

Chandauli News: जनपद की निवासिनी राज्यसभा सांसद साधना सिंह को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन अच्छे कार्य करने वाले लोगों को समय-समय पर गौरव सम्मान से सम्मानित करता रहता है,जिसके क्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह को भी उनके कार्य को देखते हुए सम्मानित करने का कार्य किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय मिश्रा में बताया कि हमारा संगठन लगातार अच्छे कार्यों को करने वाले लोगों को गौरव सम्मान से सम्मानित करता रहा है,जिसके क्रम में राज्यसभा सांसद साधना सिंह को भी सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद चंदौली जनपद में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहते हुए व्यापारियों की समस्याओं के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का कार्य करती रही, वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2017 में मुगलसराय विधानसभा से विधायक भी रही जिसमे क्षेत्र की जनता के लिए लगातार विकास के पैमानों पर खरा उतरते हुए लड़ाई लड़ती रही ,और विकास भी किया।

राज्यसभा सांसद होने के बाद भी जनपद के प्रमुख मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहती है, ऐसे नेताओं में और जोश भरने का कार्य हम लोगों द्वारा किया गया और उनको सम्मानित किया गया।सम्मानित करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव प्रशासनिक अजय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना दुबे महिला मोर्चा, वाराणसी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पांडे, मनीष पांडे, चंदौली जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story