Chandauli News: अब कब सुधरेगी कॉलेज की हालत, इस कैबिनेट मंत्री ने की थी यहां से पढ़ाई, जलभराव को लेकर छात्र लगा रहे हैं आरोप

Chandauli News: छात्रों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि यहां से शिक्षा लेकर और राजनीति की शुरुआत करने वाले कॉलेज की हालत भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए भी नही सुधरेगी तो कब सुधरेगी।

Ashvini Mishra
Published on: 10 Aug 2024 1:51 PM GMT
Minor incident in Sakaldiha PG College Waterlogging during rains, Cabinet Minister Anil Rajbhar has been a student
X

सकलडीहा पीजी कॉलेज में मामूली बरसात में ही जल जमाव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रह चुके हैं छात्र: Photo- Newstrack

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में मामूली बरसात में ही जल जमाव होने से छात्र-छात्राओं को बड़ी जहमत उठानी पड़ रही है, जिसको लेकर छात्रों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि यहां से शिक्षा लेकर और राजनीति की शुरुआत करने वाले कॉलेज की हालत भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए भी नही सुधरेगी तो कब सुधरेगी।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद का सकलडीहा का पीजी कॉलेज पुराना कॉलेज है और यहां से बहुत लोगों ने शिक्षा ग्रहण करके अपने अपने क्षेत्र में नाम कमाया है। सकलडीहा के मालवीय बोले जाने वाले पंडित रामकमल पांडे के हाथों से सकलडीहा पीजी कॉलेज की नीव रखी गई है। वह कालेज जल जमाव से इस समय बदहाली की स्थिति में है। जल जमाव के कारण कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र बेहद परेशान है। जहां रास्ते से आते-जाते उस पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं, वहीं लगातार जल जमाव के कारण संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र रहे सकलडीहा कस्बा के निवासी व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत यही से की है।


छात्र-छात्राएं कॉलेज में जल जमाव के कारण परेशान

पढ़ रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा पीजी कॉलेज शिक्षा मंदिर है इस मंदिर में आने वाले छात्र-छात्राएं जल जमाव के कारण परेशान है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अनिल राजभर वर्तमान समय में है और वह भी इस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर छात्र संघ के अध्यक्ष रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है।जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सकलडीहा पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज और एलटी मॉडल का फील्ड बरसात के चार महीने तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं आसपास के रहने वाले ग्रामीण एवं शिक्षकों को भी संक्रमण जनित रोगों का दंस झेलना पड़ता है।


मंत्री जी अपने कॉलेज की समस्याओं को दूर नहीं कर पाए

अगर भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए मंत्री जी अपने कॉलेज की समस्याओं को दूर नहीं कर पाएंगे तो फिर ऐसी समस्याओं का निराकरण होना संभव नहीं है। छात्रों ने यह भी बताया कि हम लोग प्रधानाचार्य को कई बार जल जमाव कि समस्या को लिखित रूप में दिया हैं और प्रधानाचार्य जी ने जिला प्रशासन से इस समस्या के निजात की मांग किया है। लेकिन कोई अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। कई वर्षों से बारिश के मौसम में सकलडीहा पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज की फील्ड तालाब में तब्दील हो जाती है।

कॉलेज में जल जमाव का मुख्य कारण जल निकासी बंद होने के कारण है।जब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होगी तब तक इन कॉलेजो में जल जमाव की समस्या बनी रहेगी और छात्र परेशान रहेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story