Chandauli News: विद्यालय में संचालक के बेटे के सिर पर जोरदार हमला कर किया घायल, उपचार के दौरान मौत

Chandauli News: मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है और सीसीटीवी आदि का भी परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ashvini Mishra
Published on: 12 Oct 2024 8:20 AM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में स्कूल के संचालक के पुत्र रोहित कुमार सिंह के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया गया था। परिजन जब खोजते हुए पहुंचे तो घायल अवस्था में तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार को रोहित कुमार की मौत हो गई। हत्या की घटना से परिवार में कोहरा मचा हुआ है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम की मदद से कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि वाराणसी जिले के डोमारी गांव के निवासी अशोक पटेल का मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में उदित नारायण इंटर कॉलेज के नाम से विद्यालय चलता है। जिसमें उनके पुत्र रोहित कुमार सिंह की हत्या की नियत से सर पर प्रहार किया गया था। वह घायल अवस्था में शुक्रवार की देर रात पाए गए थे। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार देर रात घायल अवस्था में मिला युवक

बताया जा रहा है कि रोहित कुमार सिंह शुक्रवार को सुबह से ही घर से विद्यालय के लिए निकले थे। वह विद्यालय में लिपिक का कार्य करते थे तथा बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ते थे। जब देर शाम तक रोहित घर नहीं लौटे तो परिजन उनको खोजने के लिए परेशान हो गए। अशोक पटेल के दो लड़के अपने भाई रोहित को खोजने के लिए जगह-जगह प्रयास कर रहे थे कि शुक्रवार की देर रात वह अपने विद्यालय में ही घायल अवस्था में मिले, सिर पर चोट लगा था। रोहित विद्यालय में गिरे पड़े थे। तत्काल परिजनों द्वारा उनको गाड़ी में लाद कर अस्पताल ले जाया गया। जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी शनिवार को मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस की जांच जारी

वहीं पुलिस प्रशासन भी परेशान हो गई। तत्काल फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच की कार्यवाही प्रारंभ हो गई। इस संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ आशुतोस कुमार ने बताया कि सेमरा गांव के विद्यालय में संचालक का पुत्र घायल अवस्था में मिला था। जिसकी उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और सीसीटीवी आदि का भी परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story