Chandauli News: SP ने थाना अध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मीयों को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Chandauli News: जांच में SP ने पाया कि अध्यक्ष ने तस्करी रोकेने के संबंध में कोई विशेष रिकवरी नहीं की है। साथ ही अन्य कई खामियों के चलते आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Ashvini Mishra
Published on: 1 Aug 2024 9:35 AM GMT
Chandauli News
X

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे पुलिसिंगी व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए हैं। इसके लिए वह लगातार कार्यवाई में जुटे हुए हैं। लापरवाही बरतने वाले व भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई का शिलशिला जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बीती रात बिहार बॉर्डर से लगे कंदवा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमी के आधार पर उन्होंने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी ने थाना अधयक्ष व पुलिसकर्मियों के कार्यशैली की जांच के बाद थाना अध्यक्ष, एक दरोगा तथा चार कांस्टेबल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

थाने में मिली खामियां

निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में में खलबली मची हुई है। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे बीती रात कंदवा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां बीट वाइज अपराध रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। जांच के दौरान उन्हें खामियां नजर आईं। जांच में एसपी ने पाया कि अध्यक्ष ने तस्करी रोके जाने के संबंध में कोई विशेष रिकवरी नहीं की है। तस्करी से जुड़े ज्यादा मामले पेंडिंग हैं, उसका निस्तारण नहीं हुआ है। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में भी पुलिस थाना सफलता नहीं नजर आया।

इन्हें किया गया निलंबित

कार्रवाई में देरी होने के कारण थाना अध्यक्ष कन्दवा प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, उ.नि. अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। लगातार कार्य में शिथिलता बरतने वाले व लापरवाह पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक का कार्यवाही एक्सप्रेस चल रही है। अभी पिछले दिनों सैयदराजा के साथ सिपाहियों पर एक साथ एसपी ने कार्यवाही किया था। कई चौकी इंचार्ज सहित सभी थानों पर तैनात कार्यखासों पर भी पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही किया था। जिसके बाद एक बार फिर एसपी ने कार्रवाई की है। निलंबन के बाद एसपी चर्चे में हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story