×

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री की नाकामी ही मेरी जीत: सपा प्रत्याशी

Chandauli News: चंदौली से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता ही उनकी जीत का कारण बनेगा।

Ashvini Mishra
Published on: 4 April 2024 10:52 AM GMT (Updated on: 4 April 2024 10:54 AM GMT)
सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।
X
सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली लोकसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का चुनाव अभियान तेज हो गया है। उन्होंने ने अपनी जीत का रहस्य खोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की नाकामी ही मेरी जीत है। उनकी नाकामी के चलते लोगों का जन समर्थन मिल रहा है, जिससे मेरी जीत पक्की है।

भाजपा ने जनता को ठगा

सपा प्रत्याशी ने बताया कि धानापुर और बरहनी ब्लॉक के क्षेत्र में स्वास्थ्य की सुविधा अच्छी नहीं है और किसानों के फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। खाद पानी आदि की समस्या से लोग पीड़ित हैं। जीतने के बाद प्रमुख रूप से इन्हीं समस्याओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए अपने कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि मैं दिखाने वाला नहीं, कार्य करने वाला व्यक्ति हूं। मेरा 40 साल का राजनीतिक अनुभव है। जिस विकास कार्यों को चंदौली के सांसद बताते हैं उन्हीं विकास कार्यों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बताते हैं। यह नहीं समझ आता की संसद का विकास कार्य है या प्रधानमंत्री का। यह लोग झूठ बोलकर जनता को ठगने का कार्य करते हैं।

मंत्री की नाकामी से होगी जीत

लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल से जिनको अपने सांसद चुना है वह मंत्री बने लेकिन आपके दुख दर्द में शामिल होने के लिए कभी नहीं दिखे। ऐसे लोगों से किनारा कर लेना ही अच्छा है। हम आपके दुख सुख में सदा खड़े रहेंगे । जब उनसे उनके पार्टी के ही पूर्व विधायक द्वारा दलबदलू कहकर टिकट काटने की बात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे। भाजपा में असल कौन है, सब तो बाहरी लोगों का ही कब्जा है। 2019 के सपा और बसपा के गठबंधन के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी के जीत होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें समाजवादियों का भरोसा है और इस बार हमारी जीत पक्की है। लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है और लोग हमारे साथ चल रहे हैं। 10 साल में जनता के साथ यहां के सांसद द्वारा छलावा किया गया है। भारत सरकार में रहकर, कई मंत्री पदों पर रहते हुए इस क्षेत्र की जनता को उसका लाभ नहीं मिला है। उसी नाकामी के चलते लोग हमें जीता रहे हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story