×

Chandauli: सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का दावा, Akhilesh Yadav के खिलाफ पार्टी के लोग चला रहे मुहिम

Chnadauli News: सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। ये लोग पार्टी को तोड़ने चाहते हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 20 March 2024 12:17 PM GMT
Chandauli: सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का दावा, Akhilesh Yadav के खिलाफ पार्टी के लोग चला रहे मुहिम
X

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी के अंदर विरोध का स्वर दिनों दिन बढ़ते जा रहा हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव जहां जनता के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दबाव बनाने के लिए गांव-गांव बैठक करने में जुटे हुए हैं तो वहीं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भी पत्रकारों से खुलेआम कह दिया की दल बदलुओ का टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष काटेंगे।

लोग कर रहे हैं पार्टी का विरोध

इस विरोध के स्वर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारा विरोध नहीं किया जा रहा है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर मुझे प्रत्याशी बना कर भेजा है। जो लोग भी मेरा विरोध कर रहे हैं वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि चंदौली संसदीय क्षेत्र से टिकट के प्रमुख रूप से दावेदार पूर्व सांसद रामकिशुन यादव तथा सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को माना जा रहा था। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री अजगरा विधानसभा के निवासी वीरेंद्र सिंह को टिकट दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी में अंतःकलह बढ़ गई है।

टिकट की आस में किया जा रहा विरोध

पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक को आशा है कि वर्तमान प्रत्याशी का टिकट काटकर इन लोगों में किसी को मिल सकता है। जिसके लिए दोनों लोग जनता के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दबाव बना रहे हैं। जहां पूर्व सांसद द्वारा अपने पार्टी के प्रत्याशी को जनता के बीच में जीतने या हारने के बाद नहीं आने, केवल पैसे के बल पर राजनीति करने की बात कही जा रही है वहीं पूर्व विधायक ने दल बदलू कहकर विरोध करने का काम किया है। हालांकि अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखना है की प्रत्याशी के खिलाफ विरोध करने वाले को कैसे चुप कराते हैं या फिर प्रत्याशी को बदलते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story