×

चंदौली में सपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह जीते, बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पांडेय हारे

Chandauli Seat Election Result 2024: चंदौली लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय को करीब 21 हजार 500 वोटों से हराया है।

Aniket Gupta
Published on: 4 Jun 2024 1:32 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 4:09 PM GMT)
चंदौली में सपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह जीते, बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पांडेय हारे
X

Chandauli Seat Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है। सपा उम्मीदवार बिरेंद्र सिंह ने करीब 21 हजार वोटों से बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पांडेय को पीछे छोड़ा है। इस सीट पर काफी करीब का मुकाबला देखा गया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बिरेंद्र सिंह को करीब 4 लाख 74 हजार वोट मिले। वहीं बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय को करीब 4 लाख 52 हजार वोट मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्य रहे। मौर्य के खाते में करीब 1 लाख 59 हजार आए। लोकसभा चुनाव 2024 में चंदौली सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी ने इस सीट से लगातार तीसरी बार डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया था। चंदौली सीट से डॉ. पांडेय लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं सपा ने इस सीट पर बिरेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके अलावा बसपा ने सत्येंद्र कुमार मौर्य को प्रत्याशी बनाया। कुल मिला कर इस सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिला। सातवें व अंतिम चरण के तहत इस सीट पर 1 जून को वोटिंग हुई थी।

चंदौली सीट का राजनीतिक समीकरण

चंदौली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, शिवपुर और अजगरा शामिल हैं। 1957 में पहली बार हुए लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के त्रिभुवन नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी, विरोधी के रूप में डॉ. राममनोहर लोहिया मैदान पर थें। इसके बाद 1959 में हुए उपचुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के प्रभु नारायण सिंह, 1962 में कांग्रेस के बालकृष्ण सिंह, 1967 संयुक्त सोशलिष्ट पार्टी के निहाल सिंह, 1971 में कांग्रेस के सुधाकर पांडेय, 1977 में भारतीय लोकदल के नरसिंह यादव, 1980 जनता पार्टी के निहाल सिंह, 1984 में कांग्रेस के चंद्र त्रिपाठी, 1989 में जनता दल के कैलाश नाथ सिंह यादव ने अपनी-अपनी जीत दर्ज की।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story