×

Chandauli News: पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Chandauli News: चंदौली जनपद की भारती जनता पार्टी की जिला इकाई ने चारों विधान सभाओं के 16 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए,नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है

Ashvini Mishra
Published on: 30 Dec 2024 3:40 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद की भारती जनता पार्टी की जिला इकाई ने चारों विधान सभाओं के 16 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए,नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों के नाम की अंतिम चर्चा प्रदेश भाजपा कार्यालय पर संगठन के प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे तथा जिला के चुनाव अधिकारियों की राय परामर्श के बाद जारी की गई है।

चंदौली जनपद के चार विधानसभाओं के कुल 16 मंडल अध्यक्षों की सूची कार्यालय से जारी कर दी गई है। मंडल अध्यक्षों के साथ जिला प्रतिनिधि का भी सभी मंडलो में चयन कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि दोनों मिलकर आगामी चारों विधान सभाओं के भाजपा के विधायकों को जिताने में सहयोग करेंगे।

जनपद के दीनदयाल उपाध्याय नगर विधान सभा से दीनदयाल मंडल से कुंदन सिंह को मंडल अध्यक्ष तथा राहुल जायसवाल को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है, वहीं चंदौली पश्चिमि से विवेक कुमार सिंह धीरज को मंडल अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाया गया। नियामताबाद उत्तरी से संदीप कुमार पटेल को मंडल अध्यक्ष और अनुराग कुशवाहा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। नियामताबाद दक्षिणी से गंगा राम साहनी को मंडल अध्यक्ष और शरद चंद तिवारी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

सकलडीहा विधानसभा के बलुआ मंडल से मनोज कुमार कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष और संकटा राय को जिला प्रतिनिधि तथा सकलडीहा पश्चिम से अरुण कुमार मिस को मंडल अध्यक्ष और दिनेश कुमार गौड़ को जिला प्रतिनिधि,सकलडीहा पूर्वी से जय प्रकाश चौहान को मंडल अध्यक्ष तथा नीरज सिंह को जिला प्रतिनिधि वहीं चहनिया से नंद गोपाल राजभर को मंडल अध्यक्ष तथा घनश्याम तिवारी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

सैयदराजा विधानसभा के धानापुर पश्चिम से रमेश कुमार द्विवेदी को मंडल अध्यक्ष गोपाल बिंद को जिला प्रतिनिधि, धानापुर पूर्वी से चंद्रभान सिंह मौर्य को मंडल अध्यक्ष और जूही सिंह को जिला प्रतिनिधि,सैयदराजा मंडल से विपिन सिंह को मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि वहीं बरहनी मंडल से इंद्रजीत बिंद को मंडल अध्यक्ष तथा राजू रतन सिंह को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। चकिया विधानसभा के शहाबगंज मंडल से रिंकू विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष और दिनेश तिवारी को जिला प्रतिनिधि,चकिया मंडल से संदीप गुप्ता को मंडल अध्यक्ष और पंकज सिंह को जिला प्रतिनिधि वही चकिया दक्षिणी से त्रिलोकी प्रसाद बिंद को मंडल अध्यक्ष तथा शैलेंद्र प्रताप सिंह को जिला प्रतिनिधि एवं चंदौली पूर्वी से संजय कुमार पांडे को मंडल अध्यक्ष तथा मृत्युंजय सिंह मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि की नई कमेटी की गठन होने के बाद पार्टी के लोगों ने सभी चुने गए पदाधिकारी को बधाई दिया।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story