×

Chandauli: जनपद के चकिया तहसील में इस बार होगा ऐतिहासिक कार्य, वोटरों की बल्ले बल्ले

Chandauli: जनपद के चकिया तहसील में इस बार मतदान सामान्य तरीके से सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर स्वयं 6 बजे तक चलेगा।

Ashvini Mishra
Published on: 17 March 2024 12:16 PM GMT
chandauli news
X

जनपद के चकिया तहसील में इस बार होगा ऐतिहासिक कार्य (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के चकिया तहसील में इस बार मतदान सामान्य तरीके से सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर स्वयं 6 बजे तक चलेगा। इसके पहले इस विधानसभा में नक्सली चित्र होने के कारण सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक मतदान होता था लेकिन इस बार चकिया विधानसभा में होने वाले लोक सभा के सामान्य सुनाव में सभी जगहों के समय पर मतदान का कार्य होगा। चंदौली जनपद के जिलाधिकारी निखिल फंडे ने बताया कि चकिया विधानसभा में इसके पहले नक्सली मूवमेंट के कारण अलग समय में मतदान होता था।

सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक ही वहां मतदान का समय निर्धारित था और लोगों को इसी अवधि में मतदान करना पड़ता था लेकिन जनपद को नक्सल प्रभावित जनपद से मुक्ति मिलने के कारण अब इस बार निर्वाचन आयोग ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए चकिया विधान सभा में भी जनपद के अन्य विधानसभा की तरह सुबह 7ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक मतदान किया जाएगा। जनपद का चकिया विधानसभा रॉबर्ट्सगंज लोकसभा के अंतर्गत आता है लेकिन विधान सभा सभी निर्वाचन प्रक्रिया जिला मुख्यालय के नवीन मंडी समिति से संपादित की जाएगी।

इस बार मतदान में दो घंटे का अतिरिक्त समय मिलने से वोटरों में खुशी का माहौल है। अब वोटर जल्दीबाजी में लाइन लगाकर भीड़ में वोट देने के लिए परेशान नहीं होंगे और 2 घंटे के अतिरिक्त समय में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि जिला मुख्यालय से दूरस्थ जंगली व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस बार समय बढ़ाने से पोलिंग पार्टियों को कठिनाइवो का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि पहाड़ी जंगली दूरस्थ क्षेत्र से 6ः00 के बाद चलने में जिला मुख्यालय पहुंचने के दौरान 2 से 3 घंटे का समय आने में लगेगा और इसके पहले जब तक अन्य जगहों का मतदान संपन्न होता था तब तक चकिया विधानसभा के अधिकतर भूतों से पोलिंग पार्टियों बक्सा जमा करने के लिए पहुंचने लगती थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story