Chandauli News : यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 333 वाहनों पर हुई कार्यवाही

Chandauli News : प्रदेश के चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेन्द्र यादव मय यातायात टीम द्वारा जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 25 July 2024 4:57 PM GMT
Chandauli News : यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 333 वाहनों पर हुई कार्यवाही
X

Chandauli News : प्रदेश के चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेन्द्र यादव मय यातायात टीम द्वारा जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाए जाने पर कुल 333 वाहनों का चालान करते हुए 6,07,000 रुपए का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व सभी यातायात विभाग टीम के द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड़ पर लोगो को जागरुक किया गया।

यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

इसके साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें ।एक दिन में अभियान चलाकर कुल333 गाड़ियों पर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए कुल 6,07,000 रुपये की वसूली की गई।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story