Chandauli News: जंगली जानवर के हमले से दो किशोरी घायल, दहशत में ग्रामीण

Chandauli News: अलीनगर थाना अंतर्गत लौदा गांव में बुधवार को शौच करने जा रही दो बच्चियों को अज्ञात जानवर ने पैर में काट कर घायल कर दिया। इस दौरान परिजनों ने भेड़िया के काटने की आशंका पर शोर मचाने लगे

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 11 Sep 2024 4:22 PM GMT
Chandauli News
X

जंगली जानवर के हमले के बाद भयभीत ग्रामीण (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत लौदा गांव में बुधवार को शौच करने जा रही दो बच्चियों को अज्ञात जानवर ने पैर में काट कर घायल कर दिया। इस दौरान परिजनों ने भेड़िया के काटने की आशंका पर शोर मचाने लगे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंडे लाठी लेकर खेत की ओर बढ़े, लेकिन कही भी कोई जानवर नहीं दिखा। इसके बाद परिजनों ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले आए।

बता दें कि लौंदा गांव के छोटे लाल की पुत्री मोनिका शौच करने के लिए घर से निकली थी। घर के कुछ दूरी पर अज्ञात जानवर ने पैर में काट लिया। इसके बाद बच्ची ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और मोनिका को जलालपुर (मिर्जापुर) सीएचसी केंद्र पर इलाज कराके ननिहाल ले गए। जबकि दूसरी घटना काजल उम्र 14 वर्ष जो शौच करने के लिए घर से खेत की ओर गई हुई थी जिनके साथ दो महिलाएं भी जा रही थी। तभी पीछे से अज्ञात जानवर ने काजल का पैर काटने लगा। फिर दोनों महिलाओं ने अज्ञात जानवर को भागकर घायल काजल को उसके घर ले आयी। अज्ञात जानवर के काटने की वजह से काजल के पैर से ज्यादा ब्लड आने लगा। किशोरी के परिजनों ने चन्दौली जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए।

दोनों बच्चियों ने अपने परिजनों को बताया कि अंधेरे की वजह से जानवर की पहचान नहीं कर सके। कहा की भेड़िया जैसी शक्ल लग रही थी। घायल करने के बाद अज्ञात जानवर धान के खेत की ओर चला गया। इतना सुनने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों को बताया जिसके बाद ग्रामीणों भेड़िया की आशंका से दहशत है। कुछ दिन पहले चकिया क्षेत्र के तीन गांवो में भी जंगली जानवर के हमले से कुल 8 लोग घायल हुए थे। प्रदेश के कई जिलों में जंगली जानवरों के हमले से कई लोगों की जान चली गई है। जिससे लोग दहशत में है। हांलाकि वन विभाग के अधिकारियों की माने तो गर्मी से सियार परेशान होकर आ गए होंगे और उन्हीं जानवरों द्वारा हमला किया गया होगा। उसकी पहचान की जा रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story