TRENDING TAGS :
Chandauli News: शुभ मुहूर्त में होगा केंद्रीय मंत्री का नामांकन, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
Chandauli News: भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के नामांकन का डेट फाइनल होने के बाद अक्षय तृतीया के दिन में 12:35 के शुभ मुहूर्त में नामांकन करने का निर्णय लिया है।
Chandauli News (Pic: Newstrack)
Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र पांडे का शुक्रवार को भारी जनसभा में दिग्गजों के जमावड़ा के साथ नामांकन होगा जिसकी तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। चुनाव के पहले नामांकन के दिन भाजपा अपने प्रत्याशी के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन भी करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र पांडे का नामांकन 10 मई को शुभ मुहूर्त के साथ किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। नामांकन कराने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री गिरीश यादव सहित जिले की राज्यसभा की सांसद व विधायक भी मौजूद रहेंगे।
नामांकन के पहले भारी जनसभा
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे मोदी जी के नामांकन का डेट फाइनल होने के बाद अक्षय तृतीया के दिन में 12:35 के शुभ मुहूर्त में नामांकन करने का निर्णय लिया है। जिसकी बाकायदा जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। हालांकि शक्ति प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के कार्यक्रम की भी चर्चा चल रही है। लेकिन आने की आधिकारिक जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तथा मंत्री गिरीश यादव के साथ ही जनपद की दो-दो महिला राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शन सिंह, श्रीमती साधना सिंह के साथ भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल,अजगरा विधायक टी राम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह, जिला के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
समर्थक ही अपने नेता की शक्ति
प्रदर्शन के लिए जगह-जगह गाड़ियों के काफिले के साथ उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। आशा व्यक्त की जा रही है कि भारी गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी सुबह 10:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित अपने चुनावी कार्यालय पर पहुंचेंगे उसके उपरांत जनसभा में शामिल होकर लगभग 12:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करेंगे।