×

Chandauli News: रेलवे के इतिहास में पहली बार!, केंद्रीय मंत्री करेंगे ऐतिहासिक कार्य का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे आज दिल्ली-पटना रेल लाइन पर धीना स्टेशन के समीप भैंसा गांव में अंडरपास का शिलान्यास करेंगे।

Ashvini Mishra
Published on: 11 March 2024 5:46 AM GMT
chandouli News
X

चंदौली के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे source: social media

Chandauli News: चंदौली के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे (Union Cabinet Minister Dr. Mahendra Nath Pandey) आज दिल्ली-पटना रेल लाइन पर धीना स्टेशन (DHEENA Railway Station) के समीप भैंसा गांव में अंडरपास का शिलान्यास करेंगे। आपको बता दें कि अभी तक के इतिहास में अंडर पास या ओवरब्रिज वहीं पर बना है जहाँ रेलवे क्रॉसिंग रही है।

लेकिन धीना स्टेशन के 3 किलोमीटर पहले भैंसा गांव में रेलवे क्रॉसिंग नहीं होने के बावजूद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व स्थानीय सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडे (Dr. Mahendra Nath Pandey) ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए रेलवे विभाग के नियमावली में परिवर्तन कराकर भैंसा गांव में अंडरपास बनावा रहे हैं। जिसका आज शिलान्यास होना है।

लेकिन किसानों की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री ने अपने जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) से इस नियमावली में परिवर्तन कराकर भैंसा गांव को एक ऐतिहासिक सौगात देने का काम किया है।

16 साल बाद भाजपा को दिलाई जीत

केंद्रीय मंत्री व स्थानिक सांसद डॉ महेंद्र पांडे को यहां के लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं और जनता के लिए उन्होंने कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिनकी चारों ओर प्रशंसा होती रही है। इन्हीं विकास कार्यों के चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनको तीसरी बार चंदौली संसदीय क्षेत्र (Chandauli parliamentary constituency) से प्रत्याशी बनाया। डॉ. पांडेय वर्तमान में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री (Union Minister of Heavy Industries) हैं। 2019 के चुनाव में, उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के संजय सिंह चौहान और जअपा-कांग्रेस गठबंधन की शिवकन्या कुशवाहा के खिलाफ विजय हासिल की थी। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली में 5 लाख 10 हजार 733 वोट मिले, जबकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 13 हजार 959 वोट के अंतर से हराया गया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ((Dr. Mahendra Nath Pandey)) ने 16 साल बाद इस सीट से भाजपा को जीत दिलाई थी।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story