Chandauli News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Chandauli News: घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 10 July 2024 2:43 AM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Social Media) 

Chandauli News: चंदौली जिले में नौगढ़ थाना क्षेत्र के राजवाहा पुल के पास मंगलवार को देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक तेंदुआ गांव से खरीददारी कर अपने घर जा रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक के परिजनों ने थाना नौगढ़ में घटना की तहरीर दी है।

युवक की मौत

नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी संजय उम्र 38 वर्ष पुत्र राम प्यारे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे संजय थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव से खरीददारी कर अपने घर मझगांवा जा रहा था। बाइक सवार जब नौगढ़ सोनभद्र मार्ग पर राजवाहा पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया।

परिजनों में मातम

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजन कुछ परिचितों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नौगढ़ थाने में दी गई है। घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी सरिता भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। मृतक अपनी पीछे पत्नी सरिता व 11 वर्षीय पुत्री नंदिनी,14 वर्षीय पुत्र विश्वजीत और 17वर्षीय ब्रह्मजीत को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story