×

Chandauli News: जमीनी विवाद में महिला को निर्वस्त्र का प्रयास कर पिटाई का वीडियो वायरल

Chandauli News: दोनों पक्ष के बीच में रास्ते का विवाद है जिसमें राजस्व की टीम और थाना पहले भी जा चुका है। इसी को लेकर एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है।

Ashvini Mishra
Published on: 27 Jun 2024 9:31 AM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Social Media)

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना के तेंदुई गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीट मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पक्ष की अकेली महिला को दूसरी पक्ष की कई महिलाएं मिलकर मारपीट करते हुए उसको निर्वस्त्र करने का प्रयास कर रही हैं।

मारपीट का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेंदुई गांव के कुलदीप चौहान की पत्नी तथा सुरेश गोड़ के परिवार से रास्ते का विवाद पहले से ही चला आ रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को भी विवाद हो गया। कुलदीप चौहान की अकेली पत्नी को सुरेश गोड़ के घर की महिलाएं एवं लड़कियां जहां मारपीट रही हैं। अकेली महिला का वस्त्र भी खींचकर निर्वस्त्र करने का प्रयास किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है।

पहले से चल रहा है विवाद

वायरल वीडियो के संबंध में थाना अध्यक्ष सकलडीहा संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच में रास्ते का विवाद है जिसमें राजस्व की टीम और थाना पहले भी जा चुका है। तत्काल वीडियो का संज्ञान देते हुए राजस्व टीम के साथ सकलडीहा थाना की पुलिस फोर्स भी मेरे नेतृत्व में पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। इस विवाद में पहले भी सुरेश गोड़ की तरफ से कुलदीप चौहान के ऊपर मारपीट कर एससी एसटी के तहत मुकदमा लिखवाया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि राजस्व की टीम व थाना की फोर्स इस मामले को सुलझाने में प्रयास कर चुकी है लेकिन एक पक्ष द्वारा इस विवाद को सुलझाने में मदद नहीं किया जा रहा है। जिससे विवाद दिनो दिन बढ़ता जा रहा है।उसी के कारण आए दिन इस तरह का मारपीट हो रही है।अगर समय रहते हुए प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर पाती है तो ऐसी घटनाएं लोगों के लिए जान का खतरा भी बन सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story