Chandauli News : मगरमच्छ से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़कर नदी में छोड़ा, देखें वीडियो

Chandauli News : प्रदेश के चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र के विजयपुरवा सुखदेवपुर गांव में सुबह रियासी बस्ती के पास पहुंचे मगरमच्छ की सूचना से हड़कम्प मच गया।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Aug 2024 10:54 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2024 10:55 AM GMT)
X

Chandauli News : प्रदेश के चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र के विजयपुरवा सुखदेवपुर गांव में सुबह रियासी बस्ती के पास पहुंचे मगरमच्छ की सूचना से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ने में कामयाब हुई। मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे चंद्रप्रभा नदी में ले जाकर मुक्त किया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।

बता दें कि चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र के विजयपुरवा सुखदेवपुर गांव में रविवार सुबह खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। मगरमच्छ देखने के बाद चीख पुकार मच गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मगरमच्छ के गांव में आने की सूचना दी गई। सूचना के बाद वन विभाग चकिया रेंज की टीम मौके पर पहुंची और विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लगभग 4 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन में कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। विशालकाय मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए मगरमच्छ को ले जाकर चंद्रप्रभा डैम में छोड़ दिया।

चंद्रप्रभा नदी में छोड़ा

इस संबंध में चकिया रेंज के वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह विजयपुरवा सुखदेवपुर गांव के खेत में मगरमच्छ के आने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है और उसे चंद्रप्रभा नदी में छोड़ दिया गया। चंद्रप्रभा नदी में बारिश के कारण पानी भर जाता है, जिसके कारण मगरमच्छ रिहायशी इलाके की तरफ चले जाते हैं। बरसात में सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story